कंगना रनौत और तेज प्रताप यादव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Tej Pratap Yadav: राजनीति के रंगमंच पर अपनी अलग पहचान बना चुके तेज प्रताप यादव अब एक बार फिर अपने मजाकिया अंदाज और दिलचस्प बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार चर्चा का विषय न तो कोई राजनीतिक बयान है, न ही कोई विवाद, बल्कि बात है उनकी फेवरेट एक्ट्रेस की।
दरअसल, हाल ही में तेज प्रताप ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर अपने दिल की बात कही। जब पत्रकार ने उनसे पूछा कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस कौन हैं, तो उन्होंने बिना किसी झिझक के जवाब दिया कि “कंगना रनौत।”
तेज प्रताप यादव ने कही अपनी दिल की बात
तेज प्रताप ने बताया कि उन्हें कंगना की गैंगस्टर, वो लम्हें और मणिकर्णिका जैसी फिल्में बहुत पसंद हैं। साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस की एक्टिंग को शानदार और दमदार बताया।
सिर्फ इतना ही नहीं, जब पत्रकार ने आगे कहा कि अब तो कंगना भी राजनीति में आ गई हैं, इस पर तेज प्रताप ने मुस्कुराते हुए कहा, “हम नेता बने तो उन्होंने हमें देखकर ही नेता बनने का फैसला किया होगा। हां, हमें ही देखकर बनी होंगी वो नेता!” उनकी इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े और इंटरव्यू का माहौल काफी शानदार हो गया है।
‘कंगना की फिल्में फोन में हैं सेव’
तेज प्रताप ने आगे बताया कि वो इतने बड़े फैन हैं कि उन्होंने कंगना की कई फिल्में अपने फोन में डाउनलोड करके रखी हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनके पास कंगना की तस्वीरें भी सेव हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो ये सब छुपकर देखते हैं, तो उन्होंने हंसते हुए कहा,
“नहीं-नहीं, सबके सामने देखते हैं। छुपाने जैसा कुछ नहीं है।”
ये भी पढ़ें-Akshara Singh Funny Video: अक्षरा सिंह का मजेदार वीडियो वायरल, जल्द फिल्म ‘रुद्र-शक्ति’ में आएंगी नजर
फिल्म में रोल मिला तो हीरो बनेंगे तेज!
जब चिराग पासवान के संगीत वीडियो का जिक्र हुआ, तो तेज प्रताप ने कहा कि “अब अगली बार हमारी फिल्म आ जाएगी। हमारी रील्स तो वायरल हो ही रही हैं, एक्टिंग करना कौन सा मुश्किल है?” और जब उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें कंगना के साथ फिल्म करने का मौका मिला, तो वो कौन सा रोल निभाना चाहेंगे, तो उन्होंने फौरन जवाब दिया,”हीरो ही तो रहेंगे!”
इसके बाद इंटरव्यू के अंत में पत्रकार ने जब उन्हें उनसे कहा कि कंगना इंडिया गठबंधन पर अक्सर निशाना साधती नजर आती हैं, तो तेज प्रताप ने हंसते हुए कहा कि,”अगर वो निशाना साधेंगी, तो हम भी कहेंगे- कंगना जी, संयमित रहिए… आप हमारी फेवरेट हिरोइन हैं!”