अक्षरा सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Akshara Singh Funny Video: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सिर्फ अपने अभिनय के लिए ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर एक्टिवनेस के लिए भी जानी जाती हैं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर मजेदार रील्स शेयर करती हैं, जिनमें उनका अलग-अलग अंदाज देखने को मिलता है।
हाल ही में अक्षरा ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जो फनी लिप्सिंग पर बेस्ड है। वीडियो में अक्षरा किसी को मजाकिया अंदाज में डांटती नजर आ रही हैं और उनका यह एक्सप्रेशन लोगों को खूब हंसा रहा है।
अक्षरा सिंह का मजेदार वीडियो वायरल
दरअसल, इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा ने कैप्शन में लिखा है कि “ड्राफ्ट क्लियर कर रही हूं।” वीडियो में वो कार में बैठी हैं, साड़ी पहनी हुई है, आंखों पर चश्मा और कानों में झुमके पहने हुए उनकी लुक काफी क्लासी लग रही है। उनके फैंस इस वीडियो पर जमकर हार्ट और हंसने वाले इमोजी कमेंट कर रहे हैं।
View this post on Instagram
अक्षरा इस वीडियो में जिस डायलॉग पर लिप्सिंग कर रही हैं, वो कुछ यूं है “मेरे पीछे पड़ने पर खतरा बहुत बड़ा है, अभी तुम्हारा भइया पिटाकर गया है, अब तुम्हारी बारी है, सुधर जाओ।” अक्षरा का यह अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें-Pradeep Pandey: निरहुआ की फिल्म के सामने नहीं टकराई प्रदीप पांडे की ‘ओम’, जानें क्यों टाली गई रिलीज डेट
एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह बहुत जल्द फिल्म ‘रुद्र-शक्ति’ में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 18 जुलाई को रिलीज हो रही है और सावन के पावन महीने में भक्तिमय माहौल को ध्यान में रखते हुए इसे खासतौर पर लॉन्च किया जा रहा है। फिल्म में अक्षरा ‘शक्ति’ के रोल में दिखेंगी, जबकि उनके अपोजिट भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के पति और एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत ‘रुद्र’ का किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा है। इसमें एक अनोखी प्रेम कहानी और भक्ति की झलक दिखाई गई है। अक्षरा इससे पहले भी कई डिवोशनल वीडियो में नजर आ चुकी हैं, जिन पर यूट्यूब पर लाखों व्यूज आते हैं। अब फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि ‘रुद्र-शक्ति’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।