Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • खेल
  • IND vs ENG: तीसरे टेस्ट में नजर आएंगे विराट-रोहित? रिपोर्ट्स ने फैंस को दी खुशखबरी
  • खेल

IND vs ENG: तीसरे टेस्ट में नजर आएंगे विराट-रोहित? रिपोर्ट्स ने फैंस को दी खुशखबरी

रिपोर्ट्स में फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। माना जा रहा है कि बीसीसीआई भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली को आमंत्रित कर सकता है। खबर है कि दोनों इस समय इंग्लैंड में मौजूद हैं।
Mrinal Pathak July 6, 2025 1 min read
तीसरे टेस्ट में नजर आएंगे विराट-रोहित? रिपोर्ट्स ने फैंस को दी खुशखबरी

रोहित शर्मा और विराट कोहली (सोर्स- सोशल मीडिया)

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला फिलहाल एजबेस्टन में खेला जा रहा है। यह पिछले कई वर्षों में पहला मौका है जब टीम इंडिया विदेशी दौरे पर विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों के बिना उतरी है। ऐसे में ‘आरओ-केओ’ (रोहित-विराट) के फैंस अपने चहेते सितारों को काफी मिस कर रहे हैं।

तीसरे टेस्ट में दिखेंगे RO-KO!

हालांकि, अब फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला जाएगा, और रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली और रोहित शर्मा इस मुकाबले के दौरान स्टेडियम में नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी फिलहाल इंग्लैंड में ही मौजूद हैं। ऐसे में अगर वह लॉर्ड्स में दिखाई देते हैं तो मैच का रोमांच और बढ़ जाएगा।

🚨ROHIT & VIRAT COMING FOR LORD'S TEST MATCH 🚨

"Both Rohit Sharma and Virat Kohli are currently in London. BCCI may invite both of them to watch the third Test match to be held at Lord's Cricket Stadium." pic.twitter.com/DK35PDhVDR

— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) July 5, 2025

BCCI भेज सकती है विशेष निमंत्रण

खबरों के मुताबिक, तीसरे टेस्ट के लिए बीसीसीआई इन दोनों खिलाड़ियों को लॉर्ड्स आने का विशेष निमंत्रण भेज सकती है। अगर ऐसा होता है, तो स्टेडियम में रोहित और विराट के फैंस की संख्या और जोश दोनों बढ़ जाएंगे।

रोहित-विराट के संन्यास के बाद युवा नेतृत्व

जानकारी के लिए बता दें कि रोहित शर्मा ने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई। रोहित के संन्यास के ठीक तीन दिन बाद यानी 12 मई 2025 को विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। दोनों खिलाड़ियों की मौजूदगी में टीम इंडिया ने कई ऐतिहासिक जीत दर्ज की हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: एजबेस्टन टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों का कहर, पाकिस्तानी मूल के गेंदबाज की जमकर की कुटाई

रोहित और विराट का टेस्ट करियर

रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर में कुल 67 मैचों में 4301 रन बनाए। इस दौरान उनके नाम 1 दोहरा शतक, 12 शतक और 18 अर्द्धशतक दर्ज हैं। वहीं, विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 123 मैच खेले और 9230 रन बनाए। उनके नाम 30 शतक और 7 दोहरे शतक शामिल हैं। चाहें तो वह टेस्ट में 10 हजार रन पूरे कर सकते थे, लेकिन उन्होंने अचानक टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: India vs England Rohit Sharma Team India Virat Kohli

Continue Reading

Previous: Tej Pratap Yadav: कंगना रनौत के फैन निकले तेज प्रताप यादव, एक्ट्रेस की फिल्म में बनेंगे हीरो!
Next: IND vs ENG: तीसरे टेस्ट में बुमराह की वापसी से हिलेगा प्लेइंग XI, किस गेंदबाज की होगी टीम से छुट्टी?

संबंधित खबरें

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025
RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख
1 min read
  • खेल

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख

Mrinal Pathak August 30, 2025
Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद
1 min read
  • खेल

Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.