पवन सिंह और अंजलि राघव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Pawan Singh-Anjali Raghav Controversy: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। लेकिन इन दिनों वह एक नए विवाद में फंस गए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह अपनी को-स्टार अंजलि राघव को एक इवेंट के दौरान गलत तरीके से छूते नजर आ रहे हैं। यह इवेंट उनकी नई म्यूजिक वीडियो ‘सैंया सेवा करे’ के प्रमोशन के लिए आयोजित किया गया था।
दरअसस, वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई। कुछ लोग पवन सिंह की आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ अंजलि राघव पर सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच, अंजलि ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर किए, जिसमें उन्होंने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी और भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने को भी कहा।
अंजलि राघव ने वीडियो शेयर कर तोड़ी चुप्पी
अपने पहले वीडियो में अंजलि ने कहा, “राम राम जी, मुझे आपसे बहुत जरूरी बात करनी है। मैं पिछले दो दिन से परेशान हूं। मुझे कमेंट्स मिल रहे हैं कि लखनऊ वाली घटना में मैंने क्यों कुछ नहीं कहा। कुछ लोग तो मुझे ही गलत ठहरा रहे हैं। मीम्स बन रहे हैं कि मैं मजे ले रही थी, हंस रही थी। अगर कोई पब्लिक में मुझे टच करता, क्या मुझे खुशी होती? बिल्कुल नहीं।”
अंजलि ने आगे बताया कि पवन सिंह के साथ गाने की शूटिंग के दौरान सब कुछ सामान्य था। इसलिए जब उन्हें लखनऊ इवेंट का न्योता मिला, तो उन्होंने हां कर दी। लेकिन स्टेज पर, जब वह पब्लिक से बात कर रही थीं, पवन सिंह ने कहा कि उनकी कमर पर कुछ लगा हुआ है। अंजलि ने सोचा कि शायद साड़ी या ब्लाउज का टैग दिख रहा होगा, इसलिए वह हंसकर उस बात को टाल गई।
ये भी पढ़ें- बेहद ग्लैमरस हैं मनोज तिवारी की बेटी, एक्ट्रेसेस को देती हैं टक्कर; सिंगिंग-पॉलिटिक्स में बना चुकीं पहचान
अंजलि ने कहा, “मैंने सोचा अगर टैग दिख भी रहा है, तो पब्लिक के सामने बोलने की क्या जरूरत थी। यह बाद में बैकस्टेज कहा जा सकता था। लेकिन जब वही बात दोबारा दोहराई गई, तब भी मैंने पब्लिक के सामने कुछ नहीं कहा। बाद में अपनी टीम से पूछा तो पता चला कि कुछ भी गलत नहीं था। तब मुझे बहुत बुरा लगा, गुस्सा आया और मैं रोने लगी। लेकिन समझ नहीं आया कि क्या करूं।”