हनी सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Yo Yo Honey Singh: भारत के सबसे लोकप्रिय रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पंजाब से ताल्लुक रखने वाले हनी सिंह ने अपनी मेहनत और यूनिक स्टाइल से भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने यार तेरा सुपरस्टार, ब्लू आइज, लव डोज, अंग्रेजी बीट, ब्राउन रंग और लुंगी डांस जैसे कई सुपरहिट गाने दिए हैं, जो आज भी पार्टी और डांस फ्लोर पर लोगों के पसंदीदा बने हुए हैं।
हनी सिंह की खासियत यह है कि वो हर गाने में कुछ नया लेकर आते हैं। उनका कहना है कि वह कभी भी एक ही बीट या जॉनर को रिपीट नहीं करते। यही वजह है कि इंडस्ट्री में उनकी पहचान अलग है। कई बार निर्माता और अभिनेता उनसे वही तरह का गाना बनाने की मांग करते हैं, जो पहले हिट हो चुका हो, लेकिन हनी हमेशा नया करने पर जोर देते हैं। यही उनकी सफलता का राज है।
रैपर ने ऐसे की थी अपने करियर की शुरुआत
रैप की दुनिया में जब बादशाह, करण औजला या दिलजीत दोसांझ जैसे नाम सामने नहीं आए थे, तब भी हनी सिंह ऐसे गाने बना रहे थे जिन्हें 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। भारत में रैप की असली लोकप्रियता उन्हीं की वजह से शुरू हुई। बाबा सहगल को भले ही पहला भारतीय रैपर कहा जाता है, लेकिन युवाओं के बीच रैप का जुनून जगाने वाले हनी सिंह ही थे।
अपने करियर में हनी सिंह कई बार विवादों में भी रहे, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग हमेशा मजबूत रही। वो शाहरुख खान के साथ वर्ल्ड टूर पर जा चुके हैं और टीवी शो इंडियाज रॉ स्टार में बतौर जज भी नजर आ चुके हैं। बीमारी से ब्रेक लेने के बाद उन्होंने एक बार फिर शानदार वापसी की और साबित किया कि वे सचमुच हिट मशीन हैं।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: बप्पा के रंग के रंगे भोजपुरी सितारे, मोनालिसा से खेसारी लाल तक ने की गणपति की स्थापना
मैनिएक गाने ने मचाया था धमाल
हाल ही में हनी सिंह ने एक और धमाका किया है। ईशा गुप्ता के साथ उनका गाना ‘Maniac’ रिलीज हुआ था, जिसमें भोजपुरी सिंगर रागिनी विश्वकर्मा की आवाज ने गाने को अलग लेवल पर पहुंचा दिया। यह गाना यूट्यूब पर लाखों-करोड़ों व्यूज बटोर चुका है।
अब हनी सिंह का नया गाना ‘MASHOOQ’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इसमें उनके साथ चार्मी ज़वेरी नजर आ रही हैं। गाने ने लॉन्च होते ही धूम मचा दी और सिर्फ 6 घंटे में 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए। इसकी दमदार बीट्स, कैची लिरिक्स और हनी सिंह का रैप फैंस को खूब पसंद आ रहा है।