Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • देश
  • Mahua Moitra: बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण पर घमासान, अब महुआ मोइत्रा भी पहुंची कोर्ट
  • देश

Mahua Moitra: बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण पर घमासान, अब महुआ मोइत्रा भी पहुंची कोर्ट

Mahua Moitra: अदालत ने महुआ मोइत्रा और अन्य याचिकाकर्ताओं की दलीलें स्वीकार कर लीं तो आने वाले समय में भारत निर्वाचन आयोग की विशेष पुनरीक्षण नीति पर बड़ा असर पड़ सकता है।
The Updates Digital Desk July 6, 2025 1 min read
Mahua Moitra

Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने बिहार में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) पर गंभीर आपत्ति जताई है। इस मामले में उन्होंने सीधे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। महुआ मोइत्रा ने निर्वाचन आयोग के 24 जून को जारी उस आदेश को कोर्ट में चुनौती दी है, जिसके तहत बिहार में मतदाता सूचियों की विशेष जांच की जा रही है।

Mahua Moitra: याचिका में क्या कहा गया

महुआ मोइत्रा की दाखिल याचिका में कहा गया है कि यह प्रक्रिया संविधान के कई महत्वपूर्ण अनुच्छेदों का सीधा उल्लंघन करती है। ऐसे में निर्वाचन आयोग का यह आदेश न केवल भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार), 19(1)माह(ए) (अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता), 21 (जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार) का उल्लंघन है बल्कि यह अनुच्छेद 325 और 328 के साथ-साथ जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और निर्वाचक पंजीकरण नियम, 1960 के भी विपरीत है।

Mahua Moitra: क्या खतरे में लोगों का वोट देने का अधिकार

महुआ मोइत्रा ने अपनी याचिका में दलील दी है कि अगर आयोग के इस आदेश पर रोक नहीं लगाई गई तो इससे देशभर में बड़ी संख्या में मतदाताओं को उनके संवैधानिक वोटिंग मताधिकार से महरूम होना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई लोकतंत्र की बुनियाद को कमजोर कर देगी और इससे स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनावों की पूरी प्रक्रिया को भी प्रभावित करेगी।

ये भी पढ़ें: ये बिके हुए हैं अखबार खरीदना बंद अगर… तेजस्वी ने मीडिया को लताड़ा, वायरल हुआ वीडियो

Mahua Moitra: मतदाताओं को किया जा रहा परेशान

कोर्ट की याचिका में महुआ मोइत्रा ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि बिहार में जो विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है, उसमें उन लोगों से भी बार-बार अपनी पात्रता साबित करने को कहा जा रहा है जिनके नाम पहले से ही मतदाता सूचियों में दर्ज हैं और जो पहले भी कई बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। इससे मतदाता बेवजह और फालतू की परेशानियों में फंस रहे हैं।

Mahua Moitra: महुआ की याचिका में की गई ये मांग

महुआ की यह याचिका सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता नेहा राठी की तरफ से दाखिल की गई है। महुआ की याचिका में यह भी अनुरोध किया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग को आदेश दिया जाए कि वह देश के अन्य राज्यों में इस तरह के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया न चलाए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि आयोग को भविष्य में भी ऐसे आदेश जारी करने से रोका जाना चाहिए जिससे मतदाताओं को अनावश्यक रूप से अपनी नागरिकता व पात्रता को बार-बार सिद्ध करना पड़े।

ये भी पढ़ें: लालू-नीतीश पर बरसे प्रशांत किशोर, बिहार के मजदूरों को लेकर क्या कहा?

ADR भी खटखटा चुका है कोर्ट का दरवाजा

गौरतलब है कि इसी तरह का मामला एक गैर सरकारी संगठन ‘एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (ADR) ने भी उठाया है। ADR ने भी बिहार में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुका है। उन्होंने इस बात पर सवाल उठाया है कि आखिर क्यों पहले से वैध और कई बार मतदान कर चुके नागरिकों को बार-बार अपनी पात्रता साबित करने को मजबूर किया जा रहा है।

ADR की याचिका में भी यही चिंता जताई गई है कि इस तरह की प्रक्रिया से बड़ी संख्या में मतदाता सूची से नाम हट सकते हैं और भविष्य में चुनावों की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो सकते हैं।

भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से हालांकि इस आदेश को निर्वाचन प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखने के लिए जरूरी कदम बताया गया है। इस मामले में आयोग का कहना है कि इससे फर्जी मतदाताओं को हटाने और वास्तविक मतदाताओं की पुष्टि करने में मदद मिलेगी। लेकिन महुआ मोइत्रा व अन्य याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि इस पूरी प्रक्रिया को संविधान में दिए गए नागरिक अधिकारों व स्वतंत्रता की कीमत पर लागू नहीं किया जा सकता।

अब देखना होगा कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में क्या रुख अपनाता है। यदि अदालत ने महुआ मोइत्रा और अन्य याचिकाकर्ताओं की दलीलें स्वीकार कर लीं तो आने वाले समय में भारत निर्वाचन आयोग की विशेष पुनरीक्षण नीति पर बड़ा असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: कौन थे मशहूर कारोबारी खेमका, जिनकी हत्या से बिहार की सियासत गरमाई

About the Author

The Updates Digital Desk

Administrator

Visit Website View All Posts
Tags: bihar Election commission Mahua Moitra Special Intensive Revision Top Stories

Continue Reading

Previous: Rashifal: “इस हफ्ते का राशिफल: प्यार, पैसा, सेहत और करियर — कौन सी राशि चमकेगी?”
Next: Tej Pratap Yadav: कंगना रनौत के फैन निकले तेज प्रताप यादव, एक्ट्रेस की फिल्म में बनेंगे हीरो!

संबंधित खबरें

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Voter Adhikar Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा कर रहे है। इस दौरान वे बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित किया।
1 min read
  • देश

Voter Adhikar Yatra: ‘अग्निवीर शहीद नहीं कहलाते’ राहुल गांधी संग तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 6 महीने में…

Akanksha Sharma August 27, 2025
Hartalika Teej Vrat Puja Muhurat 2025: हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Hartalika Teej: कब है हरतालिका तीज? जानें क्या है पूजा का सही समय और महत्व – VIDEO

Akanksha Sharma August 25, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.