प्रदीप पांडे,दिनेश लाल यादव निरहुआ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Pradeep Pandey Om Movie: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हमार नाम बा कन्हैया’ आज यानी 4 जुलाई को थिएटर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा चुका था और अब फिल्म की रिलीज से फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस फिल्म के प्रमोशन में सिर्फ निरहुआ और फिल्म से जुड़ी टीम ही नहीं बल्कि पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री ने भी दिलचस्पी दिखाई। खासकर आम्रपाली दुबे जैसी टॉप एक्ट्रेस ने भी फिल्म को प्रमोट किया। इससे फिल्म के प्रति लोगों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।
प्रदीप पांडे की टली फिल्म की रिलीज डेट
वहीं दूसरी तरफ इसी दिन प्रदीप पांडे चिंटू की एक्शन ड्रामा ‘ओम’ भी रिलीज होने वाली थी, जिसे अब टाल दिया गया है। प्रदीप पांडे ने 3 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी, कि टेक्निकल कारणों से फिल्म 4 जुलाई को रिलीज नहीं हो पाएगी।
View this post on Instagram
उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “किसी टेक्निकल रीजन की वजह से ओम कल 4 जुलाई को रिलीज नहीं हो रही है। जल्द ही नई रिलीज डेट बताएंगे। आप सभी का प्यार चाहिए। लव यू ऑल!” हालांकि इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के मिले-जुले रिएक्शन सामने आ रह हैं।
फैंस ने फिल्म को लेकर उठाए सवाल
साथ ही कुछ ने सीधे सवाल उठा दिया कि फिल्म इसलिए रोकी गई क्योंकि ‘हमार नाम बा कन्हैया’ से टक्कर नहीं ले पाएंगे। वहीं कई फैंस ने चिंटू का सपोर्ट करते हुए लिखा कि जब भी फिल्म आएगी, वो थिएटर में जरूर देखेंगे।
ये भी पढ़ें-Arvind Akela Kallu का नया गाना ‘कजरौटा’ रिलीज, मुस्कान खान संग दिखा रोमांटिक अंदाज
आपको बता दें, फिल्म ‘ओम’ का ट्रेलर अब तक रिलीज नहीं हुआ है, हालांकि इसके पोस्टर पहले ही जारी किए जा चुके हैं। फिल्म का निर्देशन सुनील माझी ने किया है और इसके निर्माता ज्योति देशपांडे हैं। पोस्टर को देखकर साफ जाहिर है कि यह एक्शन से भरपूर फिल्म होने वाली है।
फिलहाल, भोजपुरी दर्शकों के पास ‘हमार नाम बा कन्हैया’ देखने का मौका है, जो यूपी, बिहार, झारखंड और वेस्ट बंगाल के सिनेमाघरों में लगी हुई है। वहीं चिंटू के फैंस को अब उनकी फिल्म ‘ओम’ की नई रिलीज डेट का इंतजार है।