डोनाल्ड ट्रंप (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Donald Trump Death Threat: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अब जान से मारने की धमकी मिली है। ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धमकी देते हुए कहा है कि उन्हें उनके किए की सजा मिलकर रहेगी। ईरान के वरिष्ठ अधिकारी जावेद लारीजानी ने धमकी दी है कि ट्रंप अब अपने फ्लोरिडा स्थित आवास, मार-ए-लागो में भी सेफ नहीं हैं।
वरिष्ठ अधिकारी जावेद लारीजानी ने संकेत देते हुए कहा है कि जब ट्रंप मार-ए-लागो में धूप सेंक रहे होंगे तब उन्हें निशाना बनाया जा सकता है और उनकी हत्या की जा सकती है।
इंटरव्यू में कही बात
लंदन स्थित ईरान इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के अनुसार, लारीजानी ने ईरानी सरकारी टेलीविजन पर कहा, “ट्रंप ने कुछ ऐसा किया है कि अब वह मार-ए-लागो में धूप सेंक नहीं सकते। जब वह धूप में पेट के बल लेटे होंगे, तो एक छोटा ड्रोन उनकी नाभि में घुसकर उनका खेल खत्म कर सकता है। यह बहुत आसान है।”
Donald Trump पर क्यों भड़के ईरानी?
सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी सलाहकार और एक प्रमुख राजनीतिक हस्ती लारीजानी ने इस उच्च स्तरीय खतरे का संकेत दिया है और धमकी दी है। जावेद लारीजानी ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि ट्रंप के कार्यों ने उन्हें निशाना बनाया है। लंबे समय से चल रहे अमेरिका-ईरान संघर्ष में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की यह धमकी नए टकराव का संकेत है।
ये संघर्ष 2020 में कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद से बढ़ गया था। अमेरिका द्वारा 12 दिनों तक चले इज़राइल-ईरान संघर्ष में अमेरिका अचानक से कूद पड़ा था और ईरान के 3 परमाणु स्थलों पर 30,000 पाउंड के बंकर बस्टर बम गिराए। ट्रंप के इस एक्शन ने ईरान का गुस्सा और ज्यादा बढ़ा दिया।
Donald Trump की हत्या पर 10 करोड़ डॉलर का इनाम
यह टिप्पणी डोनाल्ड ट्रंप के लिए इनाम की पेशकश करने वाले एक क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म के लॉन्च के बाद आई। ब्लड पैक्ट या फ़ारसी में अहदे ख़ून नामक इस प्लेटफॉर्म को “सर्वोच्च नेता अली ख़ामेनेई का मज़ाक उड़ाने और उन्हें धमकी देने वालों के ख़िलाफ़ जवाबी कार्रवाई” के लिए बनाया गया था।
7 जुलाई की शाम तक, इस साइट ने 2 करोड़ डॉलर से ज़्यादा जुटाने का दावा किया है। अगली सुबह, यानी 8 जुलाई तक, कुल राशि बढ़कर 2.7 करोड़ डॉलर से ज़्यादा हो गई थी। इसका घोषित उद्देश्य ट्रंप की हत्या के लिए 10 करोड़ डॉलर का इनाम इकट्ठा करना है।
अल-क़ायदा ने भी दी धमकी
इस प्लेटफ़ॉर्म के होमपेज पर एक संदेश में लिखा दिखाई दिया, “हम ईश्वर के दुश्मनों और अली ख़ामेनेई की जान को ख़तरा पैदा करने वालों को न्याय के कटघरे में लाने वाले किसी भी व्यक्ति को पुरस्कृत करने का संकल्प लेते हैं।” 2020 में इराक में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या की मंज़ूरी देने के बाद से ट्रंप को बार-बार हत्या की धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें- China Europe tensions: यूरोपीय सैन्य विमान पर चीन का हमला, ड्रैगन की चाल से मचा बवाल
अमेरिकी अधिकारियों ने खुलासा किया है कि IRGC ट्रंप की हत्या की कोशिश की योजना बनाने में शामिल था। आपको बता दें कि इससे पहले शिया इस्लामिक धर्मगुरु ग्रैंड अयातुल्ला नासिर मकरम शिराज़ी ने ट्रंप के ख़िलाफ़ फ़तवा जारी किया था। पिछले महीने अल-क़ायदा ने भी ट्रंप और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को जान से मारने की धमकी दी थी।