Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • विदेश
  • Donald Trump: अमेरिका ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ, यहां जानें देश पर क्या होगा असर
  • रुपया-पैसा
  • विदेश

Donald Trump: अमेरिका ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ, यहां जानें देश पर क्या होगा असर

Donald Trump impose Extra Tariffs on India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है।
Akanksha Sharma August 6, 2025 1 min read
Donald Trump impose Extra Tariffs on India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नरेंद्र मोदी (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Donald Trump impose Extra Tariffs on India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए मुश्किलें पैदा कर दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। अमेरिका ने इस फैसले के साथ ही भारत पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिया है। इससे पहले भारत पर 25% टैरिफ लगा था। इस पर अतिरिक्त टैरिफ लगाकर ये कुल 50 प्रतिशत हो चुका है।

ट्रंप की सरकार पिछले कुछ दिनों से भारत और रूस के रिश्तों के बीच दरार लाने की कोशिश कर रही है। कामयाबी नहीं मिलने पर अमेरिकी सरकार ने रूसी तेल खरीदने और यूक्रेन युद्ध में रूस को फंडिंग का भारत पर आरोप भी लगाया। अब टैरिफ लगाकर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। ट्रंप की टैरिफ की ये नई दरें 27 अगस्त से लागू होंगी।

इस मामले के सामने आने के बाद भारत में भी इसका असर देखने को मिला। भारत में कई नेताओं और कारोबारियों की प्रतिक्रिया सामने आई है। लोगों का कहना है कि ट्रंप टैरिफ की नीति अपनाकर भारत को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है और चाहता है कि भारत और रूस के संबंध खराब हो जाए।

Donald Trump: भारत पर ऐसे पड़ेगा टैरिफ का असर

इन्फोमेरिक्स रेटिंग्स के मुख्य अर्थशास्त्री डॉ. मनोरंजन शर्मा कहते हैं, “आज शाम, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 25% तक अतिरिक्त टैरिफ लगा दिए हैं, जिससे कुल टैरिफ का स्तर 50% हो गया है। इससे दवा और फार्मास्यूटिकल्स, कपड़ा, इलेक्ट्रिकल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स, रत्न और आभूषण जैसे क्षेत्रों पर गंभीर असर पड़ेगा। इसलिए यह निश्चित रूप से भारत में हमारे लिए चिंतित होने का एक कारण है, लेकिन हमारे लिए घबराने का कोई कारण नहीं है।

#WATCH | Delhi: Dr Manoranjan Sharma, Chief Economist, Infomerics Ratings, says, "This evening, President Donald Trump has imposed additional tariffs on India to the extent of 25%, taking the total tariff level to 50%. This will severely hit sectors such as drugs and… pic.twitter.com/CxRrWJn7DW

— ANI (@ANI) August 6, 2025

यह याद रखना आवश्यक है कि चीन के विपरीत, भारत काफी हद तक घरेलू स्तर पर संचालित अर्थव्यवस्था है। हमने अतीत में कई तूफानों का सामना किया है, जैसे अक्टूबर 2008 का वैश्विक वित्तीय संकट या यहां तक कि COVID-19 महामारी। इसलिए हमें विश्वास है कि इससे कुछ नुकसान होगा, लेकिन हम इस झटके को आत्मविश्वास से झेलने में सक्षम होंगे।”

Tariff: 25% टैरिफ का विश्लेषण

पीएचडीसीसीआई के सीईओ और महासचिव डॉ. रणजीत मेहता ने टैरिफ पर कहा, “अमेरिका ने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया है। हम निश्चित रूप से इसे लेकर चिंतित और निराश हैं। हालांकि, समग्र भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसका प्रभाव बहुत कम है। आज पीएचडीसीसीआई ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें पहले लगाए गए 25% टैरिफ का विश्लेषण किया गया है, और 2024-25 में अमेरिका को हमारा निर्यात लगभग 88 बिलियन डॉलर का है।”

#WATCH | Dr. Ranjeet Mehta, CEO & Secretary General, PHDCCI says, "The US has imposed an additional 25% tariff on India. We are definitely concerned about it and quite disappointed. However, its impact on the overall Indian economy is very negligible. Today, PHDCCI has released a… pic.twitter.com/JtbWdo5SYe

— ANI (@ANI) August 6, 2025

उन्होंने रिपोर्ट की जानकारी देते हुए कहा, “इसलिए अगर हम इस टैरिफ के प्रभाव को देखें, तो हमने लगभग 1.87%, यानी लगभग 8.11 बिलियन डॉलर के प्रभाव का विश्लेषण किया है। लेकिन अगर हम समग्र अर्थव्यवस्था पर इस 25% के प्रभाव को देखें, तो यह 0.19 प्रतिशत है। अतिरिक्त 25% का समग्र अर्थव्यवस्था पर लगभग 0.38% प्रभाव पड़ सकता है।

उन्होंने कहा, “लंबी अवधि में, हमारी अर्थव्यवस्था निश्चित रूप से ऐसे बाहरी झटकों के लिए बहुत लचीली और मजबूत है और हमें जनसांख्यिकीय लाभांश का लाभ उठाना होगा और भारतीय अर्थव्यवस्था के पास दुनिया की कई अन्य अर्थव्यवस्थाओं में विविधता लाने का अवसर है।”

यह भी पढ़ें – Jharkhand: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, 3 महीने तक दर्जनों ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां पढ़ें राज्य की सभी बड़ी खबरें

Tariff: ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने पर, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “यह अमेरिका द्वारा सरासर ब्लैकमेल है। यह आश्चर्यजनक है कि हम इस मुकाम पर पहुंच गए हैं, जहां एक महाशक्ति हमें धमका सकती है।”

#WATCH | Delhi | On US President Trump imposing an additional 25% tariff on India over Russian oil purchases, Congress leader Pawan Khera says, "This is pure and simple blackmail by America. It is surprising that we have reached this spot, where we can be bullied around by a… pic.twitter.com/ulB7T6iOyx

— ANI (@ANI) August 6, 2025

पवन खेड़ा ने कहा, “पिछले 11 वर्षों में, हमारी विदेश नीति, कूटनीति, प्रधानमंत्री की विदेश में की गई पहल, प्रवासी कार्यक्रम, सब कुछ प्रधानमंत्री और उनकी छवि को उभारने के लिए लक्षित रहा है, न कि देश के हितों के लिए। यहां हम देश की कीमत पर 11 वर्षों के आत्म-प्रचार की कीमत चुका रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हमारे हितों को कमज़ोर करने वाली कोई बातचीत नहीं होगी।”

टैरिफ पर क्या बोले पूर्व राजनयिक?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने पर, पूर्व राजनयिक अनिल त्रिगुणायत ने कहा, “अगर आप कहते हैं कि भारत को रूस से तेल नहीं खरीदना चाहिए, तो क्या आप उसी कीमत पर तेल दे सकते हैं जिस पर रूस हमें दे रहा है? क्या हमें अपने हितों का ध्यान नहीं रखना चाहिए? हमारा राष्ट्रीय हित ज़्यादा महत्वपूर्ण है। हम राष्ट्रपति ट्रंप हों या कोई और, हम इस तरह की दबाव डालने वाली चालों के आगे झुक जाएंगे।”

#WATCH | Delhi: On US President Trump imposing an additional 25% tariff on India over Russian oil purchases, Former diplomat, Anil Trigunayat says, "If you say that India should not buy oil from Russia, can you provide oil at the same price as Russia is doing to us? Should we not… pic.twitter.com/qzbpMILMc5

— ANI (@ANI) August 6, 2025

उन्होंने बताया कि, “मेरे विचार से, हम कुछ खास मुद्दों पर, कुछ तरीकों से, जवाबी कार्रवाई करेंगे। मेरे पास इसका कोई सबूत नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि शायद अमेरिकी या पश्चिमी देश, भारत के एक प्रमुख आर्थिक शक्ति के रूप में स्वायत्त उदय से बहुत खुश नहीं हैं। और वे इस पर रोक लगाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे, हालाँकि असफल ही रहेंगे।”

About the Author

Akanksha Sharma

Editor

View All Posts
Tags: Donald Trump Narendra Modi The Updates Top Stories

Continue Reading

Previous: Shwetha Menon पर अश्लीलता फैलाने का आरोप, FIR में दर्ज हुईं ये फिल्में और एड
Next: Sanskrit week-festival: ‘संस्कृत सभी भाषाओं की जननी’, केन्द्रीय विश्वविद्यालय में संस्कृत सप्ताहोत्सव का आयोजन

संबंधित खबरें

RBI made 5 changes in UPI: भारतीय रिजर्व बैंक ने अब UPI पेमेंट्स एप पर पांच नए नियम लागू किए है।
1 min read
  • वीडियो
  • रुपया-पैसा

RBI: 1 अगस्त से UPI में होंगे ये 5 बड़े बदलाव, देखें VIDEO

Akanksha Sharma July 31, 2025
SEBI allows Jane Street to deal in securities market : सेबी ने जेन स्ट्रीट को प्रतिभूति बाजार में कारोबार करने की अनुमति दे दी है।
1 min read
  • रुपया-पैसा

SEBI ने जेन स्ट्रीट को फिर कारोबार करने की दी अनुमति, दिए ये निर्देश

Akanksha Sharma July 22, 2025
Pakistan में मानसून ने मचाई तबाही, 200 से अधिक लोगों की गई जान
1 min read
  • विदेश

Pakistan में मानसून ने मचाई तबाही, 200 से अधिक लोगों की गई जान

The Updates Digital Desk July 20, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.