Bharat Bandh: देश भर की 10 बड़ी प्रमुख ट्रेड यूनियनों ने आज (9 जुलाई को) भारत बंद का आह्वान किया था। ट्रेड यूनियनों ने देश भर के कर्मचारियों से इस हड़ताल में शामिल होने की बात कही थी। इस आह्वान का असर पूरे देश में देखा गया। झारखंड में भी खास तौर पर कोयलांचल में इसका बड़ा असर देखने को मिला। भारत बंद के आह्वान ने झारखंड-बिहार के कोयला क्षेत्रों को ठप कर दिया। धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, रामगढ़ और हजारीबाग की खदानों में कर्मचारियों ने काम रोक दिया, जिसके कारण कोयला लोडिंग और डिस्पैच रुक गया। इससे बिजली उत्पादन पर भी खतरा मंडरा रहा है। मजदूर सरकार की निजीकरण नीतियों और श्रम कानूनों में बदलाव के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। अब देखना ये होगा कि क्या सरकार उनकी मांगें को स्वीकार करेगी या यह हड़ताल जारी रहेगी।