Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • विदेश
  • भारत-रूस तेल सौदे पर अमेरिका की नजर, 500% टैरिफ लगाने की कर रहा तैयारी
  • विदेश

भारत-रूस तेल सौदे पर अमेरिका की नजर, 500% टैरिफ लगाने की कर रहा तैयारी

Indo-US Trade deal: भारत और रूस के अच्छे संबंध अब अमेरिका को रास नहीं आ रहे है। इसलिए अब इन संबंधों में दरार लाने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंंप जल्द ही नई रणनीति अपनाने की योजना बना रहे है।
Akanksha Sharma July 2, 2025 1 min read
India-Russia oil deal America preparing to impose 500 tariff

डोनाल्ड ट्रंप-नरेंद्र मोदी-व्लादिमिर पुतिन (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Indo-US Trade deal: अमेरिका अब जल्द ही एक ऐसा प्रस्तावित बिल लाने वाला है, जो भारत और चीन के साथ-साथ दुनिया के कुछ बड़े देशों को मुश्किल में डाल सकता हैं।अमेरिका जल्द ही 500 प्रतिशत का भारी भरकम टैरिफ लगाने का रास्ता साफ करने में लगा हुआ है। इस बिल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी समर्थन हासिल है। अमेरिका के अनुसार यह उन्हीं देशों पर लागू होगा जो कि रूस के साथ व्यापार कर रहा है और उससे सस्ता तेल खरीद रहा है।

एबीसी न्यूज के मुताबिक ये जानकारी रिपब्लिकन सीनेटर लिंडेस ग्राहम ने दी। इसके अनुसार ग्राहम ने कहा अगर आप रूस से सामान खरीद रहे हैं और दूसरी ओर युक्रेन की मदद नहीं कर रहे है तो आपको द्वारा अमेरिका लाए जाने वाले उत्पादों पर 500 प्रतिशत का टैरिफ लगेगा। भारत और चीन पुतिन से तेल का 70 प्रतिशत भाग खरीदते हैं।

Indo-US Trade deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील

अब तक मिली जानकारी के अनुसार अनुमान है कि अगस्त तक ये विधेयक पेश किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो ये रूस की अर्थव्यवस्था को तहस-नहस करने का अब तक का सबसे बड़ा कदम माना जाएगा। अगर ये विधेयक पारित होता है तो इससे भारत और चीन के बाजार पर बड़ा असर पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत और चीन दोनों ही देश छूट वाले रूसी तेल के सबसे बड़े खरीदारों में से हैं। भारत के लिए ये कदम फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल और आईटी सेवाओं जैसे निर्यात पर टैरिफ का भी जोखिम है।

अमेरिका ने इस बिल की चर्चा तब प्रकाश में लाया है जब भारत-अमेरिका व्यापार समझौता (Indo-US Trade deal) बेहद नजदीक है। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने मंगलवार को बताया था कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता बहुत करीब है। जबकि भारतीय प्रतिनिधिमंडल वाशिंगटन में इस ट्रेड को लेकर अमेरिकी अधिकारियों के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा था कि दोनों देशों के बीच कृषि संबंधी प्रमुख मांगों को लेकर ट्रेड डील को लेकर बातचीत में गतिरोध आ गया था।

यह भी पढ़ें- रामगढ़ में धंसी कोयला खदान में 3 की मौत, बचाव कार्य जारी, यहां पढ़ें झारखंड की बड़ी खबरें

भारत और रूस के संबंध

भारत रूसी तेल का प्रमुख खरीदारों में से एक है। लंबे समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के बाद पश्चिमी देशों ने रूस की मदद कर रहे देशों पर काफी प्रतिबंध लगा दिए थे, जिसके बाद रूस न भारत को बेहद ही सस्ते रेट पर कच्चा तेल निर्यात किया और लगातार कर रहा है। रूस की मदद से भारत को काफी फायदा पहुंचता है। अब तक रूस ने भारत को आर्थिक, राजनीतिक और एनर्जी सुरक्षा से काफी फायदा पहुंचाया है। ऐसे में अमेरिका का ये कदम रूस और भारत के बीच व्यापार को नुकसान पहुंचाने का बड़ा कदम माना जा रहा है।

About the Author

Akanksha Sharma

Editor

View All Posts
Tags: Donald Trump India India-US Trade Deal Top Stories

Continue Reading

Previous: Nitin Gadkari: रांची के लोगों के लिए खुशखबरी, 3 जुलाई को मिलेगी बड़ी सौगात
Next: Cyber Fraud: जामताड़ा में आदिवासी वेश में पहुंची दिल्ली पुलिस, 10.80 लाख की ठगी करने वाले 3 ठग दबोचे

संबंधित खबरें

Donald Trump impose Extra Tariffs on India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है।
1 min read
  • रुपया-पैसा
  • विदेश

Donald Trump: अमेरिका ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ, यहां जानें देश पर क्या होगा असर

Akanksha Sharma August 6, 2025
Pakistan में मानसून ने मचाई तबाही, 200 से अधिक लोगों की गई जान
1 min read
  • विदेश

Pakistan में मानसून ने मचाई तबाही, 200 से अधिक लोगों की गई जान

The Updates Digital Desk July 20, 2025
Donald Trump on Russian-Ukrain War : कुछ दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रति रुख तेजी से बदला है।
1 min read
  • विदेश

Donald Trump ने जेलेंस्की को दिया ऑफर, कहा- हथियार दूं तो रूस में घूसकर हमला करोगे

Akanksha Sharma July 15, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.