AI Generated Image
Kolkata Gangrape: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में लॉ कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप मामले ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अंदरूनी कलह को सामने ला दिया। नौबत ये आन पड़ी कि टीएमसी नेता एक दूसरे पर ही निजी हमला करने लगे. इस बेहद संवेदनशील मामले पर पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी ने एक ऐसा बयान दे दिया, जिससे पार्टी नेतृत्व को भी सोचने पर मजबूर होना पड़ा। बाद में सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया के जरिए उन पर निशाना साधा, जिसके बाद कल्याण बनर्जी ने बेहद तीखी और निजी टिप्पणी कर दी।
Kolkata Gangrape: एक महिला का घर उजाड़ दिया
कल्याण बनर्जी ने महुआ मोइत्रा के निजी जीवन को बीच में लाते हुए कहा कि वह मुझे महिला विरोधी बताती हैं, जबकि उन्होंने खुद 40 साल पुरानी शादी तुड़वाकर एक महिला का घर उजाड़ दिया और फिर उसी महिला के पति से शादी कर ली। अब बताइए, असली महिला विरोधी कौन है—मैं या फिर महुआ? कल्याण बनर्जी बस इतने पर ही नहीं रुके बल्कि आगे कहा कि महुआ राजनीति में राहुल गांधी के जरिए आईं, फिर तृणमूल की लहर में विधायक और सांसद बनीं। मुझे उनसे नारीवाद पर कोई भाषण सुनने की जरूरत नहीं। मैं महिलाओं से किसी तरह का कोई द्वेष नहीं रखता।
Kolkata Gangrape: आखिर किस मामले में आमने सामने टीएमसी नेता
असल में इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई, जब उत्तरी कोलकाता के लॉ कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप के मामले में टीएमसी छात्र परिषद के तीन कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद, कल्याण बनर्जी ने कहा था कि जब दोस्त ही दोस्त के साथ ऐसा करे, तब सरकार भी सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकती।
लॉ कॉलेज छात्रा के साथ गैंगरेप कोलकाता के साउथ में हुआ। इस में एक प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ कॉलेज के दो मौजूदा छात्रों और एक पूर्व छात्र ने गैंगरेप किया।
कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप मामला क्या है
- घटना की तारीख और समय: घटना 25 जून की शाम लगभग 7:30 बजे की है, जब पीड़िता को एक पूर्व छात्र और वकील मनोजीत मिश्रा ने कॉलेज परिसर में बुलाया और जबरन एक कमरे में ले जाकर रेप किया।
- इस मामले में कौन कौन आरोपी: तीनों आरोपी मनोजीत मिश्रा, ज़ैब अहमद और प्रमित मुखर्जी हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले में जमकर सियासत हो रही है।
- मेडिकल रिपोर्ट*: मेडिकल रिपोर्ट में जबरन यौन संबंध, शरीर पर काटने के निशान और नाखूनों से खरोंच की पुष्टि हुई है।
- सीसीटीवी फुटेज: लॉ कॉलेज के सीसीटीवी कैमरों की लाइव फुटेज मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा के पास थी, जो कॉलेज प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है।
- जांच और कार्रवाई: पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच कर रही है। इस मामले का राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है और कोलकाता के पुलिस आयुक्त से विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है।
Kolkata Gangrape: कल्याण बनर्जी के बयान पर TMC का किनारा
कल्याण बनर्जी के इस बयान की पार्टी नेतृत्व ने सार्वजनिक रूप से निंदा की। इसके बाद महुआ मोइत्रा ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में नाम लिए बिना पार्टी के कुछ नेताओं पर “गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी” करने का आरोप लगाया। इससे नाराज होकर कल्याण बनर्जी ने भी सार्वजनिक मंच से महुआ पर निजी हमले शुरू कर दिए।
TMC के गले की फांस बन रहे नेताओं के बयान
कोलकाता गैंगरेप मामले में टीएमसी के लिए उनके नेताओं के बयान गले की फांस बनते जा रहे हैं। टीएमसी नेता मदन मित्रा के विवादित बयान पर बीजेपी ममता बनर्जी की सरकार पर हमलावर हो गई है और इस्तीफे की मांग कर रही है। इस पूरे मामले पर बंगाल में जमकर राजनीति हो रही है। इस मामले में शिवसेना (यूबीटी) ने टीएमसी नेता के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
ये भी पढ़ें: शुभांशु शुक्ला ने बताया अंतरिक्ष से कैसा दिखता है भारत…जाने PM Modi संग हुई क्या क्या बात
आपकी बात दे कि टीएमसी नेता मदन मित्रा ने शनिवार को विवादित बयान देते हुए कहा था कि अगर लड़की वहां जाती ही नहीं तो यह घटना कभी नहीं होती। अगर उसने किसी को बताया होता कि वह कहां जा रही है, अपने साथ कुछ दोस्तों को ले चली गई होती, तो यह घटना नहीं होती।