तेजस्वी यादव ने मीडिया को दिखाया आईना
Tejashwi Yadav: देशभर की सियासत में इन दिनों बिहार से आए एक वीडियो की जमकर चर्चा हो रही है। दरअसल नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव कैमरों के सामने आए और ऐसा लहजा दिखाया कि माइक थामे रिपोर्टर तक हक्का-बक्का रह गए। उन्होंने देश की मीडिया को जमकर सुनाया और उन्हें अपना पत्रकारिता धर्म ठीक से निभाने ही नसीहत दे दलाई वो भी पूरे आक्रामक अंदाज में।
Tejashwi Yadav: ऐसा क्या हुआ कि तेजस्वी मीडिया पर भड़के
“आप लोग भी सुधर जाइए!”
तेजस्वी ने मीडिया वालों की ओर हाथ घुमाते हुए उन पर तंज कसा और उन्हें जमकर सुनाया। तेजस्वी ने कहा कि आप लोग भी देख लीजिए… जनता सब देख रही है। अगर आपने सवाल नहीं पूछे, तो कल जनता आपको भी नहीं छोड़ेगी।
Tejashwi Yadav: वायरल वीडियो में क्या बोले तेजस्वी
तेजस्वी ने कहा कि आज बिहार में फिर अपराध हुआ और लगातार अपराध बढ़ रहे हैं लेकिन इन कायरो की हिम्मत नहीं की इस बारे में पहले पन्ने पर खबर छाप सके। कायर है मीडियावाले और ऐसे अखबार है, अगर ये यानी मीडिया वाले नहीं सुधरेंगे तो आपका बॉयकॉट होगा कोई गांव में अकबर नहीं खरीदा जाएगा और न कोई इसे पढ़ेगा। देश को बर्बाद करने में सबसे बड़ी भूमिका मीडिया की जो दिन भर प्रोपेगेंडा चला रहे है। बिके हुए लोग है ये। आज का अखबार लाओ और देखो इन्होंने कितना स्पेस बीजेपी को दिया और कितना विपक्ष को में इन्हें चुनौती देता हूं।
Tejashwi Yadav: मीडिया के रवैये से खफा तेजस्वी हुए गुस्सा
इतना कहते हुए तेजस्वी की मुस्कान में एक खास चुनौती झलक रही थी। ये वीडियो मिनटों में वायरल हो गया। ट्विटर (अब X) से लेकर फेसबुक तक लोगों ने कहा —
➡️ “तेजस्वी ने तो पत्रकारों की क्लास ही लगा दी!”
➡️ “सही है, मीडिया भी सत्ता की गोद में बैठना छोड़ दे।”
Tejashwi Yadav: आखिर किस बात पर भड़के तेजस्वी?
असल में ये मामला बिहार में बढ़ती हत्याओं और लूटपाट को लेकर था। तेजस्वी ने कहा कि हमारे वक्त में अगर कहीं चप्पल भी चोरी होती थी तो आप लोग 24 घंटे जंगलराज… जंगलराज चिल्लाते थे। अब रोज लोग मारे जा रहे हैं, लूट हो रही है, पर आपके सवाल गायब क्यों हैं।उन्होंने जैसे ही मीडिया को घेरा, सामने खड़े कुछ पत्रकार झेंपते नजर आए।
ये भी पढ़ें: ‘भाजपा के सेल की तरह चुनाव आयोग का व्यवहार’, तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप
Tejashwi Yadav: जनता का भी रिएक्शन
सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो पोस्ट की वैसे ही हर जगह वायरल होने लगी। कई लोगों को तेजस्वी का ये अंदाज पसंद आया। सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा कि तेजस्वी की नाराजगी मीडिया के पार्टी बिल्कुल जायज़ है इसलिए उन्होंने मीडिया को उसकी सही औकात दिखाई है। कुछ यूजर्स ने लिखा कि अगर मीडिया अपने काम ऐसे ही करता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब हमें मीडिया का बहिष्कार करना पड़ेगा।
लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा —
“तेजस्वी ने सच्ची बात कह दी।”
वहीं कुछ ने कहा —
“ये तो मीडिया पर अनावश्यक दबाव बनाने की कोशिश है।”
ये भी पढ़ें: कौन थे मशहूर कारोबारी खेमका, जिनकी हत्या से बिहार की सियासत गरमाई
Tejashwi Yadav: बीजेपी-जेडीयू पर भी सीधा वार
तेजस्वी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार की पोल खुल चुकी है। अब कोई बहाना नहीं चलेगा। मीडिया को भी अपने कर्तव्य याद करने चाहिए।
Tejashwi Yadav: क्यों मायने रखता है यह वीडियो?
राजनीतिक पंडित मानते हैं कि विधानसभा चुनाव करीब हैं। तेजस्वी अपने तेवर दिखाकर दो निशाने साध रहे हैं —
1. मीडिया पर नैतिक दबाव डालकर उन्हें ज्यादा सवाल पूछने को मजबूर करना।
2. जनता को ये बताना कि “देखो, मैं तो सवाल पूछ रहा हू, आप भी पूछिए।”
तेजस्वी यादव ने मीडिया को आईना दिखाने की कोशिश की — अब देखना ये होगा कि कैमरे सच में सत्ता की ओर घूमेंगे या फिर सिर्फ इस वायरल वीडियो को ही दिखा-दिखाकर काम चला देंगे।