Mobile Voting in Bihar: वोट डालने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है, बिहार अब देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है जहां वोटर्स मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे वोट डाल सकेंगे। यह बड़ा बदलाव बिहार नगरपालिका आम और उप-निर्वाचन 2025 के तहत 28 जून को लागू होगा। ई-वोटिंग के इस बड़े प्रयोग को राज्य निर्वाचन आयोग ने स्वीकृति मिल गई है।
Mobile Voting in Bihar: किसे मिलेगा ई-वोटिंग का लाभ?
Mobile Voting in Bihar: राज्य निर्वाचन आयोग के हिसाब से, ई-वोटिंग के लिए कुल 51,157 पंजीकृत मतदाता तैयार हैं, इनमें शामिल हैं:
वरिष्ठ नागरिक
दिव्यांग
असाध्य रोग से पीड़ित व्यक्ति
गर्भवती महिलाएं
प्रवासी मजदूर
इन मतदाताओं को विशेष अनुमति के बाद मोबाइल ऐप के जरिए अपने घर से ही वोट डालने का मौका मिलेगा।
Mobile Voting in Bihar: कैसे होगी ई-वोटिंग?
- मोबाइल ऐप के ज़रिए सुरक्षित लॉगिन
- पहले से पंजीकृत मतदाता ही डाल सकेंगे वोट
- यह सुविधा ऐच्छिक है – यानी जिसे चाहिए वही ले सकता है
पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम
Mobile Voting in Bihar: कहां हो रहे हैं चुनाव?
Mobile Voting in Bihar: पटना, पूर्वी चंपारण, रोहतास, गया, बक्सर, बांका, सारण और सिवान की नगरपालिकाओं में यह आम और उप-निर्वाचन चुनाव होने रहे हैं। सबसे अधिक ई-वोटिंग पंजीकरण बक्सर जिले से हुआ है।
Mobile Voting in Bihar: निर्वाचन आयोग क्या कहता है?
Mobile Voting in Bihar: राज्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक हर वोटर को निष्पक्ष, पारदर्शी और आसान तरह से मतदान की सुविधा देना आयोग का लक्ष्य है। ई-वोटिंग उसी दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.यह देश के लिए ऐतिहासिक मोड़ है।
बिहार ई-वोटिंग के जरिए चुनाव प्रक्रिया को डिजिटल युग की ओर ले जाने का काम कर रहा है। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो देश के बाकी राज्य भी इस मॉडल को अपनाने की ओर बढ़ सकते हैं। इससे लोकतंत्र और भी ज्यादा समावेशी, तकनीकी और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।