Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Saiyaara ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, चौथे दिन छापे जमकर नोट
  • एंटरटेनमेंट

Saiyaara ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, चौथे दिन छापे जमकर नोट

Saiyaara: अहान पांडे की सैयारा 18 जुलाई को थिएटर में रिलीज हुई है, तब से बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रही हैं। ऐसे में चौथ दिन का कलेक्शन सामने आ गया है, तो चलिए जानते हैं...
Sanatan Marandi July 21, 2025 1 min read
Saiyaara ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, चौथे दिन छापे जमकर नोट

सैयारा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Saiyaara Collection Day 4: मशहूर डायरेक्टर मोहित सूरी के निर्देशन में बनी रोमांटिक थ्रिलर ‘सैयारा’ इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है। अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर इस फिल्म ने न केवल अपने इमोशनल और थ्रिलिंग कंटेंट से लोगों का दिल जीता है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी मजबूत पकड़ साबित की है।

दरअसल, फिल्म की कमाई हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है और अब इसका चौथे दिन का आंकड़ा भी सामने आ गया है, जो हर किसी को हैरान कर रहा है। तो चलिए जानते हैं अबतक का टोटल कलेक्शन…

सैयारा ने थिएटर में मचाया धमाल

सोमवार, जो आमतौर पर फिल्मों के लिए मुश्किल दिन माना जाता है, ‘सैयारा’ के लिए कमाई की अग्निपरीक्षा जैसा था। ओपनिंग वीकेंड में धमाकेदार कमाई के बाद यह माना जा रहा था कि सोमवार को इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी होगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, चौथे दिन यानी सोमवार को ‘सैयारा’ ने लगभग 16.35 करोड़ रुपये की कमाई की, जो किसी भी वीकडे के लिए एक जबरदस्त आंकड़ा है। इस तरह फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 99 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है और यह जल्द ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली है।

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 21 करोड़, दूसरे दिन 26.25 करोड़ और तीसरे दिन 35.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऐसे में सिर्फ चार दिनों में फिल्म की कुल कमाई 99 करोड़ तक जा पहुंची है, जो इसे साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार करने की ओर इशारा करता है।

‘सैयारा’ की इस सफलता के पीछे सबसे बड़ा हाथ निर्देशक मोहित सूरी की दमदार स्टोरीटेलिंग और फिल्म की टाइट स्क्रीनप्ले का है। साथ ही, अहान और अनीत की फ्रेश जोड़ी ने दर्शकों पर जबरदस्त असर डाला है।

फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई से यह साफ हो चुका है कि ‘सैयारा’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। यह फिल्म न सिर्फ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है बल्कि मुनाफे के मामले में भी बड़ी जीत दर्ज कर चुकी है।

About the Author

Sanatan Marandi

Editor

View All Posts
Tags: Ahaan Panday Entertainment news The Updates Top Stories

Continue Reading

Previous: Jharkhand में माइनिंग टूरिज्म की हुई शुरुआत, यहां पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें
Next: Krish Ansari : ‘पापा मेरे मंत्री है’, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का बेटा अस्पतालों की कर रहा जांच, VIDEO

संबंधित खबरें

pawan singh and anjali raghav
1 min read
  • एंटरटेनमेंट

भरे मंच पर पवन सिंह ने की घटिया हरकत, अंजलि राघव की छुई कमर, अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Sanatan Marandi August 30, 2025
बेहद खूबसूरत हैं मनोज तिवारी की बेटी, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देती हैं टक्कर
1 min read
  • एंटरटेनमेंट

बेहद ग्लैमरस हैं मनोज तिवारी की बेटी, एक्ट्रेसेस को देती हैं टक्कर; सिंगिंग-पॉलिटिक्स में बना चुकीं पहचान

Sanatan Marandi August 29, 2025
Yo Yo Honey Singh का नया गाना 'MASHOOQA' रिलीज, सिर्फ 6 घंटे में मिला 1 मिलियन व्यूज
1 min read
  • एंटरटेनमेंट

Yo Yo Honey Singh के ‘MASHOOQA’ गाने ने मचाया, सिर्फ 6 घंटे में मिले मिलियन व्यूज

Sanatan Marandi August 28, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.