Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • झारखंड
  • Jharkhand में माइनिंग टूरिज्म की हुई शुरुआत, यहां पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें
  • झारखंड

Jharkhand में माइनिंग टूरिज्म की हुई शुरुआत, यहां पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें

21 july top news of Jharkhand Mining Tourism : झारखंड में एक ओर तो सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पहली बार खनन पर्यटन की शुरुआत की। दूसरी ओर ओडिशा मामले को लेकर कांग्रेस ने रैली निकाली। यहां पढ़ें राज्य की सभी बड़ी खबरें।
Akanksha Sharma July 21, 2025 1 min read
21 july top news of Jharkhand Mining Tourism : झारखंड में एक ओर तो सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पहली बार खनन पर्यटन की शुरुआत की। दूसरी ओर ओडिशा मामले को लेकर कांग्रेस ने रैली निकाली। यहां पढ़ें राज्य की सभी बड़ी खबरें।

झारखंड में शुरू खनन पर्यटन और कांग्रेस का प्रदर्शन (सौजन्य-एक्स)

21 July Top News of Jharkhand Mining Tourism : झारखंड में एक ओर तो सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पहली बार खनन पर्यटन की शुरुआत की। दूसरी ओर ओडिशा मामले को लेकर कांग्रेस ने रैली निकाली। यहां पढ़ें राज्य की सभी बड़ी खबरें।

Mining Tourism : झारखंड में माइनिंग टूरिज्म की हुई शुरुआत

झारखंड ने भारत की पहली खनन पर्यटन (Mining Tourism) पहल शुरू करने के लिए सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। झारखंड पर्यटन विकास निगम के नेतृत्व में यह परियोजना उत्तरी उरीमारी से शुरू होगी और पर्यटकों को खुली खदानों का भ्रमण करने का अवसर प्रदान करेगी।

Ranchi: Jharkhand has signed an MoU with Central Coalfields Limited to launch India’s first-ever mining tourism initiative. The project, spearheaded by the Jharkhand Tourism Development Corporation, will begin at North Urimari and allow tourists to explore open-cast mines pic.twitter.com/q8WdL4huQy

— IANS (@ians_india) July 21, 2025

रांची में राज्य सरकार ने खनन पर्यटन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार की उपस्थिति में, जेटीडीसी और सीसीएल ने एक समझौते के तहत खनन पर्यटन की शुरुआत की है। झारखंड मंत्रालय में आयोजित एक कार्यक्रम में जेटीडीसी और सीसीएल के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

भारत में पहली बार, खनन पर्यटन का अद्भुत अनुभव अब झारखंड में शुरू हो चुका है।

पैकेज की कीमतें हैं:
• रजरप्पा रूट – ₹2800 + GST प्रति व्यक्ति
• पतरातु रूट – ₹2500 + GST प्रति व्यक्ति

बुकिंग के लिए संपर्क करें:
📧 jtdcltd@gmail.com pic.twitter.com/wPaGnLt19T

— Jharkhand Tourism (@VisitJharkhand) July 21, 2025

मतदाताओं को होगी आसानी, मुख्य निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में पदाधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में अहम फैसले लिए गए।

  • मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए 2 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करनी न पड़े।
  • एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक न हो।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक,दिए निर्देश।

✅ मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए 2 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करनी न पड़े।

✅ एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक न हो।@ECISVEEP… pic.twitter.com/nNM90tUUhE

— Chief Electoral Officer, Jharkhand (@ceojharkhand) July 21, 2025

Jharkhand News : मेडिकल छात्र ने उत्तराखंड में की आत्महत्या

उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल स्थित एक छात्रावास में एक मेडिकल छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र एनाटॉमी विभाग में पीजी प्रथम वर्ष की पढ़ाई रहा था। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जब केयरटेकर दोपहर करीब 1 बजे छात्रावास के कमरे में पहुंचा, तो कमरा अंदर से बंद था। शक होने पर केयरटेकर ने इसकी सूचना चिकित्सा अधीक्षक को दी। सूचना मिलने पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश रावत और एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल द्विवेदी छात्रावास पहुंचे।

छात्र का कमरा वहां बंद मिला। इसके बाद तुरंत श्रीकोट थाने को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, लेकिन तब तक छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी।

Crime : 13 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

झारखंड के सिमडेगा जिले में 13 साल की बच्ची का अपहरण कर 3 दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस घटना ने पूरे झारखंड को शर्मसार कर दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस घटना को असहनीय बताया है।

खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना को असहनीय बताया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिमडेगा के उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को आरोपी की पहचान कर उसे तुरंत गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।

Jharkhand : पति का प्रेम-प्रसंग, महिला ने उतारा मौत के घाट

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक महिला ने सोते समय अपने पति के सिर पर हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने 29 वर्षीय आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि आरोपी महिला का नाम पूजा कुमारी है। उसने 15/16 जुलाई की रात को सोते समय अपने पति राजेश कुमार महथा के सिर पर हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पत्नी फरार हो गई। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद पत्नी को खोज निकाला। पहले तो पत्नी ने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में गुनाह कबूल कर लिया।

Crime : बिल्डर से 65 लाख रुपये की लूट

रांची के बिल्डर और ज़मीन कारोबारी अभय सिंह से अलकुशा मोड़ पर हुई 65 लाख रुपये की लूट के मामले में एसआईटी ने बिहार के लखीसराय से छोटू पाठक नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। लूट में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बिहार, बंगाल और झारखंड में कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

Jharkhand Congress : ओडिशा में छात्रा की आत्महत्या पर झारखंड में आक्रोश

भाजपा शासित ओडिशा के बालासोर जिले में एफएम कॉलेज की छात्रा सौम्यश्री की आत्महत्या के मामले को लेकर झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी ने आज कांग्रेस भवन से अलबर्ट एक्का चौक, रांची तक पैदल रैली निकाली। इस दौरान महिला कांग्रेस सदस्यों ने नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद, देश की बेटियों को मारना बंद करो, कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद आदि नारे लगाए।

भाजपा शासित ओडिशा के बालासोर ज़िले में एफएम कॉलेज की छात्रा सौम्यश्री की आत्महत्या के मामले को लेकर झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आज दिनांक 21 जुलाई 2025 को अपराह्न 02 बजे कांग्रेस भवन से अलबर्ट एक्का चौक, रांची तक पैदल मार्च की गई। इस दौरान महिला कांग्रेस… pic.twitter.com/kj12IUDhqv

— INCJharkhand (@INCJharkhand_) July 21, 2025

झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार में देश की बेटियां, महिलाएं सुरक्षित नहीं है। चाहे ओडिशा हो या मणिपुर -देश की बेटियां जल रही हैं, टूट रही हैं और मर रही हैं। भारत की बेटियों को सिर्फ सुरक्षा और न्याय चाहिए।

यह भी पढ़ें – Jharkhand के जमशेदपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला पुरस्कार, बारिश का बरपा कहर, यहां पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

उन्होंने कहा कि बालासोर में एफएम स्वायत्त कॉलेज के परिसर में उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक के खिलाफ अपनी शिकायत को नजरअंदाज किए जाने के बाद एक लड़की ने खुद को आग लगा ली थी, जिससे उसकी मौत पर हर तरफ शोक फैल गया है। इस घटना को महिला कांग्रेस घोर निंदा करती है तथा पीड़ित परिवार को अविलंब न्याय दिलाने तथा देश की बेटियों को सुरक्षा की मांग करती है।

About the Author

Akanksha Sharma

Editor

View All Posts
Tags: jharkhand Jharkhand News The Updates Top Stories

Continue Reading

Previous: Kajal Raghwani ने महादेव से की खास फरमाइश, ‘लईका दिलादी फरारी वाला’ गाना हुआ रिलीज
Next: Saiyaara ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, चौथे दिन छापे जमकर नोट

संबंधित खबरें

Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
RIMS-2 Jharkhand Top News of 29 August: झारखंड के पूर्व विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म के लिए उनके टेल्को स्थित आवास पर नेता पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

RIMS 2 मामले पर भाजपा ने की राज्यपाल से मुलाकात, रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल CM हेमंत सोरेन

Akanksha Sharma August 29, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.