Krish Ansari Viral Video : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एक बार फिर सियासी विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। जिसको लेकर प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। दरअसल उनके बेटे कृष अंसारी का एक इंस्टाग्राम रील रांची के पारस अस्पताल का ‘निरीक्षण’ करते वायरल हो रहा है।
घटना का वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया पर लोग व्यंगात्मक तरीके से तरह-तरह के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक तरफ मंत्री नेताओं के लड़के नशेबाजी और रंगबाजी करते है तो वहीं दूसरी तरफ लोग कह रहे है कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री के बेटे कृष अंसारी अपने पिताजी के मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया अब इससे भी लोगों के पेट में दर्द हो रहा।