अरविंद अकेला कल्लू (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Arvind Akela Kallu: भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू एक बार फिर अपने फैंस के लिए नया धमाका लेकर आए हैं। इस बार उनका नया गाना एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसका टाइटल ‘कजरौटा’ है। इस गाने को आज यानी 4 जुलाई 2025 को रिलीज कर दिया गया है और यूट्यूब पर आते ही इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
दरअसल, ‘कजरौटा’ गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ खूबसूरत एक्ट्रेस मुस्कान खान नजर आ रही हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री बेहद प्यारी लग रही है और म्यूजिक वीडियो में दोनों ने शानदार डांस भी किया है। गाने में रोमांस और मस्ती का बेहतरीन तालमेल देखने को मिल रहा है।
अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना रिलीज
इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह ने मिलकर गाया है। इसके बोल भागीरथ पाठक ने लिखे हैं और संगीत दिया है सरगम आकाश ने। गाने को डायरेक्ट किया है बद्री झा ने, जबकि कोरियोग्राफी विशाल गुप्ता ने की है। गाने को आईवीवाई भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
इस गाने से पहले अरविंद अकेला कल्लू का भक्तिमय गाना ‘जागी जागी महादेव’ रिलीज हुआ था, जो सावन के पहले आया था और शिवभक्तों के बीच खासा पॉपुलर हुआ था। उस गाने ने भी यूट्यूब पर अच्छी व्यूअरशिप हासिल की थी।
‘कजरौटा’ गाने का पोस्टर सबसे पहले 3 जुलाई को उत्तम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया था, जिसमें अरविंद और मुस्कान खान की जोड़ी रोमांटिक अंदाज में नजर आई थी। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा था कि “कल सुबह”। इसी के बाद गाने का टीजर रिलीज हुआ और अब पूरा वीडियो गाना भी रिलीज कर दिया गया है।
एक्टर की अपकमिंग फिल्म
इसके अलावा, अरविंद अकेला की अपकमिंग फिल्म ‘जलवा’ का ट्रेलर भी हाल ही में 1 जुलाई को रिलीज हुआ है। ट्रेलर देखकर साफ है कि इस फिल्म में अरविंद दो अलग-अलग किरदार निभाते नजर आएंगे और फिल्म में दो एक्ट्रेस होंगी। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है लेकिन ट्रेलर ने फैंस में उत्सुकता बढ़ा दी है।