पवन सिंह और अक्षरा सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और ‘पावर स्टार’ के नाम से मशहूर पवन सिंह ने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में और सुपरहिट गाने दिए हैं। लेकिन उनके करियर की शुरुआत के कुछ सालों बाद एक और दमदार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इंडस्ट्री में कदम रखा और आज दोनों का नाम सबसे ज्यादा फीस लेने वाले भोजपुरी कलाकारों में गिना जाता है।
हालांकि, पवन और अक्षरा सिर्फ ऑन-स्क्रीन ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी एक-दूसरे के बेहद करीब रहे हैं। इनकी केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया। लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब दोनों के रास्ते जुदा हो गए और उनके ब्रेकअप की खबरें मीडिया में चर्चा का विषय बन गईं।
पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को लेकर कही ये बात
दरअसल, लगभग 8 महीने पहले एक पॉडकास्ट शो में पवन सिंह मेहमान के तौर पर पहुंचे थे, जहां उनसे उनके करियर, संघर्ष और निजी जिंदगी से जुड़े कई सवाल पूछे गए। इस दौरान जब होस्ट ने अक्षरा सिंह के साथ रिश्ते को लेकर सवाल उठाया, तो पवन सिंह ने बेबाकी से जवाब दिया।
पवन सिंह से पूछा गया, “क्या आपको अक्षरा सिंह से प्यार था?” इस पर उन्होंने कहा, “मैं अपने जीवन में कभी भी गद्दारी वाला रिश्ता नहीं रख सकता, चाहे वो कोई भी हो। समय के साथ ऐसी बातें सामने आईं जो मुझे तकलीफ देने लगीं। मैं न ‘हां’ कहूंगा और न ‘ना’ समझदार के लिए इशारा काफी है।”
ये भी पढ़ें-Khesari Lal Yadav का नया सावन सॉन्ग ‘ड्राईवर अभी नया बा’ रिलीज, सुनीता सिंह के साथ मचाया धमाल
उन्होंने आगे कहा, “मैंने कभी किसी का बुरा नहीं चाहा, लेकिन कई बार मेरे अच्छे इरादों को भी गलत समझा गया। मैं किसी को गलत नहीं ठहराता, लेकिन मेरा कंधा कलंकित कहा गया। मैं अच्छा करना चाहता हूं लेकिन नतीजा उल्टा होता है, फिर भी मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं।”
अक्षरा सिंह ने एक्टर पर लगाए थे आरोप
पवन सिंह की यह बात साफ इशारा करती है कि उनके और अक्षरा के बीच कुछ ऐसा जरूर हुआ था जो दिल तोड़ने वाला था, लेकिन उन्होंने आज भी किसी के खिलाफ बुरा नहीं सोचा। हालांकि अक्षरा सिंह ने भी पहले कई इंटरव्यू में पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कई बार भावुक होते हुए अपने दर्द को बयां किया है।