शुभमन गिल और केविन पीटरसन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Shubman Gill: विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद टीम इंडिया को अपना अगला ‘सुपरस्टार’ मिल गया है। शुभमन गिल को इंग्लैंड दौरे के लिए बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी की भी जिम्मेदारी दी गई थी। अब तक वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाते नजर आए हैं।
गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में कप्तान के तौर पर अपना पहला शतक जड़ा था। इसके बाद उन्होंने एजबेस्टन में 269 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। अब वह बतौर कप्तान टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
📸 𝘾𝙖𝙥𝙩𝙖𝙞𝙣 𝙏𝙝𝙞𝙨 🫡 🫡
Updates ▶️ https://t.co/Oxhg97g4BF#TeamIndia | #ENGvIND | @ShubmanGill pic.twitter.com/CW5wURdUCT
— BCCI (@BCCI) July 3, 2025
गिल के समर्थन में थे पीटरसन
एक साल पहले टेस्ट क्रिकेट में गिल के बल्ले से कम रन निकल रहे थे। उस वक्त इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन गिल के समर्थन में आए थे। उस समय उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि शुभमन गिल एक दिन महान खिलाड़ी बनेंगे। अब उनकी भविष्यवाणी सच साबित हो रही है।
वायरल हो रहा है पीटरसन का पुराना ट्वीट
एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ गिल के दोहरा शतक जड़ने के बाद एक ट्वीट वायरल हो रहा है। यह ट्वीट इंग्लैंड के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज केविन पीटरसन का है, जो एक साल पुराना है। इसमें उन्होंने शुभमन गिल को समय देने और भविष्य में उनके महान बनने की बात कही थी।
ट्वीट रीपोस्ट कर बोले पीटरसन- याद है?
इंग्लैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने जैसे ही दोहरा शतक लगाया, केविन पीटरसन ने अपने एक साल पुराने ट्वीट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, “@ShubmanGill के बारे में मेरा ट्वीट याद है?” एक साल पहले के उस ट्वीट में पीटरसन ने लिखा था कि जैसे जैक्स कैलिस का शुरुआती 10 टेस्ट में औसत 22 का था, लेकिन बाद में वे क्रिकेट इतिहास के महान खिलाड़ी बन गए। ठीक वैसे ही गिल को भी समय देने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: Shubman Gill के पास सुनहरा मौका, कोहली-तेंदुलकर को पछाड़कर रचेंगे नया इतिहास!
मजबूत स्थिति में टीम इंडिया
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने कप्तान गिल के दोहरे शतक के बाद इंग्लैंड के सामने 587 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल की 269 रनों की पारी के अलावा रवींद्र जडेजा ने 89 रन और वाशिंगटन सुंदर ने 42 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं। अब तीसरे दिन का खेल 4 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।