नमृता मल्ला सॉन्ग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: भोजपुरी सिनेमा में जब भी आइटम सॉन्ग की बात होती है, तो अब एक नाम सबसे पहले सामने आता है वो नमृता मल्ला का है। एक समय था जब रिंकू घोष और मोनालिसा जैसे नाम इस कैटेगरी में छाए रहते थे, लेकिन आज की तारीख में नमृता मल्ला इस स्पेस में छा चुकी हैं। उनकी खास बात ये है कि हर बार जब उनका कोई गाना रिलीज होता है, तो यूट्यूब पर उसे ताबड़तोड़ व्यूज मिलते हैं।
दरअसल, 24 जून को नमृता मल्ला का नया भोजपुरी गाना ‘कबूतरबाज’ रिलीज हुआ और कुछ ही घंटों में इसने 1 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया। भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब कोई गाना इतनी तेजी से वायरल हो।
यूट्यूब पर छाया नया भोजपुरी गाना ‘कबूतरबाज’
इस धमाकेदार गाने को आवाज दी है शिल्पी राज ने, जिनकी गायकी आज के समय में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की जान बन चुकी है और गाने को नमृता मल्ला पर फिल्माया गया है। इसके अलावा उनके साथ रोमांटिक अंदाज में एक्टर अभय पांडे भी नजर आ रहे हैं।
‘कबूतरबाज’ गाने को लिखा है विजन चौहान ने और इसका म्यूजिक तैयार किया है अजय सिंह एजे ने। वहीं गाने का डायरेक्शन सूरज कटोच ने किया है और कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी शिवम राज ने संभाली है।
नमृता मल्ला और शिल्पी राज के गाने पर मिले इतने व्यूज
इससे पहले भी नमृता मल्ला और शिल्पी राज की जोड़ी एक गाने में नजर आई थी…‘थर्मामीटर’, जो 15 मई को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। उस गाने को भी सूरज कटोच ने ही डायरेक्ट किया था और म्यूजिक अजय सिंह एजे ने दिया था। ‘थर्मामीटर’ को एक महीने में 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे।
इस ट्रेंड को देखते हुए कहा जा सकता है कि नमृता मल्ला और शिल्पी राज की जोड़ी फिलहाल भोजपुरी म्यूजिक में हिट फॉर्मूला बन चुकी है। इन दोनों की मौजूदगी किसी भी गाने को सुपरहिट बनाने के लिए काफी है।