Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस की एंट्री से मचा बवाल, दिलजीत दोसांझ पर फूटा मीका सिंह का गुस्सा, बताया FAKE सिंगर
  • एंटरटेनमेंट

‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस की एंट्री से मचा बवाल, दिलजीत दोसांझ पर फूटा मीका सिंह का गुस्सा, बताया FAKE सिंगर

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी से एक नई बहस छिड़ गई है। अब इस मामले में मीका सिंह ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है।
Sanatan Marandi June 25, 2025 1 min read
'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी एक्टर्स की एंट्री से मचा बवाल, दिलजीत दोसांझ पर फूटा मीका सिंह का गुस्सा, बताया FAKE सिंगर

दिलजीत दोसांझ,मीका सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

मुंबई: पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की मोस्ट अवेटेड ‘सरदार जी 3’ रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। जहां ओवरसीज में यह फिल्म इसी महीने के अंत तक रिलीज हो रही है, वहीं भारत में इसे लेकर भारी विरोध शुरू हो गया है। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी ने नई बहस को जन्म दे दिया है।

दरअसल, FWICE ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से आग्रह किया है कि फिल्म को भारत में रिलीज की अनुमति न दी जाए। FWICE का मानना है कि ऐसे समय में जब भारत और पाकिस्तान के रिश्ते तनावपूर्ण हैं, पाकिस्तानी कलाकारों को भारतीय प्रोजेक्ट्स में शामिल करना गैर-जिम्मेदाराना फैसला है।

दिलजीत दोसांझ पर मीका सिंह ने जाहिर की नाराजगी 
हाल ही में इस मुद्दे पर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के दो बड़े नामों ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। पहले बी-प्राक ने अपनी नाखुशी सोशल मीडिया पर जताई, और अब मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ पर कड़ा प्रहार किया है। मीका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए दिलजीत को ‘फेक सिंगर’ और ‘गैरजिम्मेदार’ कह डाला।

मीका का कहना है कि, “जब दोनों देशों के संबंध इतने नाजुक हैं, ऐसे समय में किसी भी पाकिस्तानी कलाकार को अपनी फिल्म में लेना बेहद गैरजिम्मेदारी है। देश की गरिमा और फैंस की भावनाओं को नजरअंदाज करना किसी भी कलाकार को शोभा नहीं देता।”

उन्होंने आगे कहा, “हमने पहले भी फवाद खान और वाणी कपूर की एक फिल्म का विरोध किया था, लेकिन लगता है कुछ लोगों को अब भी सबक नहीं मिला। सबसे दुखद बात यह है कि वह (दिलजीत) इंडिया में शोज कर, लोगों से हजारों टिकट बिकवाकर अब चुपचाप निकल गए। फैंस के साथ यह धोखा है।”

एक्टर को गद्दार बता रहे हैं लोग
दिलजीत की फिल्म ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर रिलीज होते ही भारत में यूट्यूब पर बैन कर दिया गया है। फैंस न केवल दिलजीत को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं बल्कि कुछ उन्हें गद्दार तक कहने लगे हैं।

बता दें, फिल्म में दिलजीत के साथ नीरू बाजवा भी नजर आएंगी, और यह 27 जून को रिलीज होने जा रही है। लेकिन फिल्म का भविष्य अब विवादों की आग में झुलसता नजर आ रहा है।

 

About the Author

Sanatan Marandi

Editor

View All Posts
Tags: Diljit Dosanjh Entertainment news Mika Singh

Continue Reading

Previous: ‘कबूतरबाज’ गाने से छाई नमृता मल्ला, रिलीज के कुछ घंटों में पहुंचा मिलियन व्यूज, शिल्पी राज की आवाज ने मचाया धमाल
Next: छात्रों को बांटने के लिए मंगाई गई थीं किताबें, किसी ने कबाड़ में बेच डाली; जानें पूरा मामला

संबंधित खबरें

pawan singh and anjali raghav
1 min read
  • एंटरटेनमेंट

भरे मंच पर पवन सिंह ने की घटिया हरकत, अंजलि राघव की छुई कमर, अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Sanatan Marandi August 30, 2025
बेहद खूबसूरत हैं मनोज तिवारी की बेटी, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देती हैं टक्कर
1 min read
  • एंटरटेनमेंट

बेहद ग्लैमरस हैं मनोज तिवारी की बेटी, एक्ट्रेसेस को देती हैं टक्कर; सिंगिंग-पॉलिटिक्स में बना चुकीं पहचान

Sanatan Marandi August 29, 2025
Yo Yo Honey Singh का नया गाना 'MASHOOQA' रिलीज, सिर्फ 6 घंटे में मिला 1 मिलियन व्यूज
1 min read
  • एंटरटेनमेंट

Yo Yo Honey Singh के ‘MASHOOQA’ गाने ने मचाया, सिर्फ 6 घंटे में मिले मिलियन व्यूज

Sanatan Marandi August 28, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.