1 जुलाई 2025 से रेल सफर महंगा हो सकता है। रेलवे ने नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसे प्रति किलोमीटर, और एसी क्लास (जैसे AC 2-tier, 3-tier) में 2 पैसे प्रति किलोमीटर वृद्धि करने का फैसला लिया है।
इसका मतलब ये है कि:
अगर आप 500 किमी की यात्रा कर रहे हैं, तो
नॉन-एसी टिकट 5 रुपये महंगा
एसी टिकट 10 रुपये महंगा होगा
1000 किमी की यात्रा में
नॉन-एसी में 10 रुपये
एसी में 20 रुपये ज्यादा लगेंगे।
जानें किन ट्रेनों में बढ़ेगा किराया?
ये बढ़ोतरी सभी ट्रेनों पर लागू नहीं होगी।
500 किमी तक सेकेंड क्लास यात्रा पर कोई बदलाव नहीं है।
सिर्फ लंबी दूरी की मेल/एक्सप्रेस और एसी ट्रेनों पर असर पड़ेगा।
क्यों बढ़ाया गया किराया?
रेलवे ने पिछले 5 सालों से किराया नहीं बढ़ाया था। इसलिए किराया बढ़ाया जा रहा है
मेंटेनेंस और ऑपरेशन खर्च बढ़ने की वजह से यह मामूली बढ़ोतरी की गई है।
अन्य बदलाव:
कुछ दिनों पहले ही तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा।
1 जुलाई से IRCTC पर आधार लिंक अनिवार्य
15 जुलाई से OTP वेरिफिकेशन भी लगेगा