मुंबई: भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और प्यारे कपल्स में शामिल मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत एक बार फिर अपने रोमांटिक अंदाज से सोशल मीडिया पर छा गए हैं। दोनों ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बारिश के मौसम का लुत्फ उठाते हुए लॉन्ग ड्राइव पर जाते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें वो अपने पति विक्रांत के साथ किसी खूबसूरत पहाड़ी इलाके में जाते दिखाई दे रही हैं और इस दौरान दोनों की कैमिस्ट्री बेहद प्यारी लग रही है। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया कि “सैयारा…” और साथ में हार्ट इमोजी भी शेयर की।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए इस वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि कपल कार के अंदर बैठे नजर आ रहे हैं और दोनों बारिश में लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं। फिर दोनों एक सुंदर हिल स्टेशन पर पहुंचते हैं, जहां चारों ओर हरियाली, पहाड़ और नदी का बहाव दिख रहा है। लेकिन इस लोकेशन का नाम कपल ने अभी रिवील नहीं किया है, लेकिन फैंस लोकेशन और वीडियो दोनों को खूब पसंद कर रहे हैं।
सामने आए वीडियो में मोनालिसा और विक्रांत कभी बारिश में झूमते, तो कभी एक-दूसरे का हाथ थामे रोमांटिक पोज देते नजर आते हैं। वहीं दोनों के ये मोमेंट्स फैंस के दिलों को छू गए हैं। फैंस ने वीडियो पर खूब रिएक्शन भी दिए हैं। एक ने लिखा कि “आप दोनों की जोड़ी बेस्ट है, किसी की नजर न लगे।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “धांसू मर्द हैं आपके साथ, जो आपका इतना ख्याल रखते हैं।” एक और फैन ने कहा, “आप दोनों मेरी फेवरेट जोड़ी हो, प्लीज फिर से साथ में किसी फिल्म में आओ।”
बता दें कि मोनालिसा और विक्रांत की पहली मुलाकात एक इवेंट में हुई थी, जहां कुछ ही मुलाकातों के बाद मोनालिसा ने तय कर लिया था कि वह विक्रांत से ही शादी करेंगी। दोनों ने 2017 में शादी रचाई थी और तब से लेकर आज तक ये कपल फैंस के दिलों की धड़कन बना हुआ है। दोनों कलाकार अब भी भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे खास पलों की झलक शेयर करते हैं।