Jeff Bezos Lauren Sanchez Wedding: दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स जेफ बेज़ोस, दौलत इतनी की अम्बानी, टाटा, बिरला सब धरे रहे जाएंगे, लेकिन जब अपनी शादी की तो खर्च बेहद कम, अमेजन के मालिक ने हाल ही में अपनी मंगेतर लॉरेन सांचेज़ से इटली के वेनिस में शादी रचाई. लेकिन इस शादी में जो सबसे ज़्यादा चर्चा का विषय रहा – वो था सादगी और क्लासिक अंदाज़
Jeff Bezos Lauren Sanchez Wedding: बेज़ोस की शादी के मुख्य तथ्य:
दुल्हन: लॉरेन सांचेज़, एक पूर्व टीवी होस्ट और हेलिकॉप्टर पायलट.
बेज़ोस की दूसरी शादी: इससे पहले उन्होंने मैकेंज़ी स्कॉट से शादी की थी, जिनसे 2019 में ही तलाक हुआ.
लोकेशन: इटली का वेनिस, तकरीबन 500 साल पुराना महल
Jeff Bezos Lauren Sanchez Wedding: कौन-कौन हुआ शामिल?
शादी में ग्लैमर और पॉवर का संगम देखने को मिला:
- बिल गेट्स
- किम कर्दाशियन
- ऑपरा विनफ्रे
- लेओनार्डो डिकैप्रियो
- टॉम ब्रैडी
- आईवरी ट्रम्प (डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी)
- क्वीन रानिया (जॉर्डन)
- क्रिस जेनर
एलोन मस्क (सूत्रों के मुताबिक वे शादी में नहीं आए, पर इनवाइट थे)
कुल मिलाकर करीब 200–250 मेहमान थे. लगभग 90 प्राइवेट जेट्स वेनिस के लिए लैंड हुए.
Jeff Bezos Lauren Sanchez Wedding: खर्च: लगभग ₹400–₹500 करोड़ रुपये (अनुमानित)
शादी में मेहमान: करीब 250 चुनिंदा लोग — ओपन मीडिया कवरेज नहीं, न ही किसी सेलिब्रिटी की परफॉर्मेंस
स्टाइल: प्राइवेट बोट्स, क्लासिक थीम, लिमिटेड मीडिया एक्सेस
वहीं दूसरी ओर — अंबानी परिवार की अनंत-राधिका शादी:
जोड़े: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट
खर्च: ₹5000–₹7000 करोड़ रुपये (जिनमें सिर्फ रिहाना की परफॉर्मेंस की फीस ₹40–50 करोड़ बताई गई)
इंटरनेशनल गेस्ट्स: बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, इवानका ट्रंप, रॉबर्ट वाड्रा, सलमान, शाहरुख, अजय देवगन, दीपिका पादुकोण और कई और नामचीन हस्तियां
300 से ज़्यादा चार्टर्ड प्लेन, 500 से ज़्यादा शेफ, हर दिन 10 तरह की रीजनल थालियां
Jeff Bezos Lauren Sanchez Wedding: कौन ज्यादा अमीर, लेकिन किसने ज़्यादा खर्च किया?
तुलना बिंदु जेफ बेज़ोस अनंत अंबानी
बेज़ोस नेटवर्थ $210 अरब (₹17 लाख करोड़)
मुकेश अंबानी: $120 अरब (₹10 लाख करोड़)
बेज़ोस शादी का खर्च ₹400–₹500 करोड़
अंबानी की शादी का खर्च ₹5000–₹7000 करोड़
जेफ बेज़ोस ने दिखाया कि सादगी में भी भव्यता है, भले ही वो दुनिया के रईसों में तीसरे पायदान पर हो लेकिन उनके लिए शानो शौकत दिखाना ही सब कुछ नहीं जबकि अंबानी ने फिर साबित कर दिया कि भारत की शादियां सिर्फ शादियां नहीं, तमाशा होती है, जहां पैसे खर्च कर तमाशाई भीड़ जुटाई जाती है.