Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Kiara Advani के घर गुंजी किलकारी, बेटी के पिता बने सिद्धार्थ मल्होत्रा, फैंस हुए खुश
  • एंटरटेनमेंट

Kiara Advani के घर गुंजी किलकारी, बेटी के पिता बने सिद्धार्थ मल्होत्रा, फैंस हुए खुश

Kiara Advani Welcome Baby Girl: बॉलीवुड के फेमस कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया है, जिससे फैंस बेहद खुश हैं और उनपर प्यार लुटा रहे हैं।
Sanatan Marandi July 16, 2025 1 min read
Kiara Advani के घर गुंजी किलकारी, बेटी के पिता बने सिद्धार्थ मल्होत्रा, फैंस हुए खुश

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बने माता-पिता (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Kiara Advani Welcome Baby Girl: बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों अब माता-पिता बन गए हैं। कियारा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है और मां-बेटी दोनों स्वस्थ हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस ने उन्हें बधाई देना शूरू कर दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा की डिलीवरी मुंबई के रिलायंस अस्पताल में हुई। फरवरी 2025 में दोनों ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट सोशल मीडिया के जरिए की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो अपनी नई लाइफ जर्नी के लिए बेहद उत्साहित हैं। अब उनकी ये जर्नी एक खूबसूरत मोड़ पर पहुंच गई है।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की लव स्टोरी

कियारा और सिद्धार्थ की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। दोनों की पहली मुलाकात 2018 में ‘लस्ट स्टोरीज’ की रैप-अप पार्टी में हुई थी। वहीं से दोनों के बीच कनेक्शन बना, जो 2021 में आई फिल्म ‘शेरशाह’ के जरिए परदे पर भी नजर आया। कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद इस जोड़ी ने फरवरी 2023 में राजस्थान के एक शाही महल में शादी रचाई थी।

वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो कियारा ने प्रेग्नेंसी के चलते कई बड़ी फिल्मों से किनारा कर लिया था। खबरें थीं कि वो फरहान अख्तर की ‘डॉन’ में रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली थीं, लेकिन उन्होंने निजी जीवन को प्राथमिकता दी और प्रोजेक्ट से बाहर हो गईं। हालांकि, उन्होंने प्रेग्नेंसी से पहले ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ ‘वॉर 2’ की शूटिंग पूरी कर ली थी, जो अगस्त 2025 में रिलीज होने वाली है।


एक्टर की अपकमिंग फिल्म

सिद्धार्थ भी अपने करियर में व्यस्त हैं और जल्द ही जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म ‘परम सुंदरी’ में नजर आएंगे। लेकिन फिलहाल दोनों अपने पैरेंटहुड फेज को पूरी तरह एन्जॉय कर रहे हैं।

फिलहाल फैंस इस जोड़ी को नई जिंदगी की शुरुआत पर दिल से शुभकामनाएं दे रहे हैं और बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब दोनों अपनी नन्ही परी की पहली झलक सोशल मीडिया पर साझा करेंगे।

About the Author

Sanatan Marandi

Editor

View All Posts
Tags: Entertainment news Kiara Advani Sidharth Malhotra The Updates Top Stories

Continue Reading

Previous: Akshara Singh बनीं दुल्हन! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लुक, फैंस ने की तारीफ
Next: Naxal Attack : बोकारो में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 जवान शहीद, यहां पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

संबंधित खबरें

pawan singh and anjali raghav
1 min read
  • एंटरटेनमेंट

भरे मंच पर पवन सिंह ने की घटिया हरकत, अंजलि राघव की छुई कमर, अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Sanatan Marandi August 30, 2025
बेहद खूबसूरत हैं मनोज तिवारी की बेटी, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देती हैं टक्कर
1 min read
  • एंटरटेनमेंट

बेहद ग्लैमरस हैं मनोज तिवारी की बेटी, एक्ट्रेसेस को देती हैं टक्कर; सिंगिंग-पॉलिटिक्स में बना चुकीं पहचान

Sanatan Marandi August 29, 2025
Yo Yo Honey Singh का नया गाना 'MASHOOQA' रिलीज, सिर्फ 6 घंटे में मिला 1 मिलियन व्यूज
1 min read
  • एंटरटेनमेंट

Yo Yo Honey Singh के ‘MASHOOQA’ गाने ने मचाया, सिर्फ 6 घंटे में मिले मिलियन व्यूज

Sanatan Marandi August 28, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.