अक्षरा सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Akshara Singh: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। काफी समय के बाद उनकी नई फिल्म ‘रुद्र-शक्ति’ इस महीने 18 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म से पहले अक्षरा सिंह का एक ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
दरअसल, अक्षरा सिंह ने जो अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की हैं, उसमें वो लाल रंग के भारी जोड़े में नजर आ रही हैं। माथे पर मांग टीका, गले में भारी नेकलेस और हाथों में चूड़ियों के साथ उनका लुक किसी रॉयल ब्राइड से कम नहीं लग रहा। इस फोटो को उनके इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा गया, ‘शक्ति… फिल्म रुद्र शक्ति की’।
अक्षरा सिंह ब्राइडल लुक की फैंस कर रहे हैं तारीफ
इस फोटो को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा हो रही है। कुछ का कहना है कि अक्षरा देवी मां के गेटअप में हैं, जबकि कुछ का मानना है कि यह दुल्हन का लुक है। हालांकि, सच यह है कि यह लुक उनकी अपकमिंग फिल्म ‘रुद्र-शक्ति’ से जुड़ा हुआ है, जिसमें अक्षरा ‘शक्ति’ नाम की किरदार निभा रही हैं।
फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और अक्षरा के इस पावरफुल लुक ने सबका ध्यान खींचा है। एक यूजर ने कमेंट किया, “हर हर महादेव, जय मातादी, अक्षरा दी।” वहीं दूसरे ने लिखा, “आप हर लुक में कमाल लगती हैं।”
अक्षरा सिंह इस फिल्म में जहां ‘शक्ति’ का दमदार रोल निभा रही हैं, वहीं अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत ‘रुद्र’ के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में मनमोहन तिवारी भी एक खास भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने इसकी कहानी भी लिखी है।
रुद्र-शक्ति के स्टारकास्ट
रुद्र-शक्ति का निर्देशन निशांत सी शेखर ने किया है, और इसे बिुभूति एंटरटेनमेंट के बैनर तले सीबी सिंह और राजीव सिंह ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के संगीत की कमान ओम झा ने संभाली है, जबकि इसके गाने राकेश निराला और प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं।
इस फिल्म के अब तक दो गाने रिलीज हो चुके हैं और फैंस अब बेसब्री से 18 जुलाई का इंतजार कर रहे हैं, जब यह फिल्म यूपी, बिहार, झारखंड और वेस्ट बंगाल के थिएटर्स में रिलीज होगी। अक्षरा सिंह के फैन्स के लिए यह फिल्म एक खास तोहफा साबित हो सकती है।