Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Ajay Devgn की ‘सन ऑफ सरदार 2’ की टली रिलीज डेट, ‘सैयारा’ की सक्सेस बनी वजह?
  • एंटरटेनमेंट

Ajay Devgn की ‘सन ऑफ सरदार 2’ की टली रिलीज डेट, ‘सैयारा’ की सक्सेस बनी वजह?

Ajay Devgn: अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज डेट को अचानक पोस्टपोन कर दिया गया है और इसके पीछे की वजह ‘सैयारा’ की सक्सेस बताई जा रही है।
Sanatan Marandi July 19, 2025 1 min read
Ajay Devgn की ‘सन ऑफ सरदार 2’ की टली रिलीज डेट, ‘सैयारा’ की सक्सेस बनी वजह?

सन ऑफ सरदार 2, सैयारा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Ajay Devgn: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर लंबे वक्त से सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन अब अचानक इसकी रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है, जिससे उनके फैंस हैरान रह गए हैं।

दरअसल, पहले यह फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई तारीख 1 अगस्त घोषित की गई है। इस बदलाव की जानकारी खुद अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस देवगन फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी।

अजय देवगन की फिल्म की टली रिलीज डेट

देवगन फिल्म्स द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में लिखा गया कि “लाफ्टर राइड को मिल गई है नई डेट! सन ऑफ सरदार 2 अब 1 अगस्त को थिएटर्स में आएगी।” पोस्ट के कैप्शन में भी फिल्म के मुख्य किरदार जस्सी पाजी और उनकी टोली का जिक्र करते हुए लिखा गया- “1 अगस्त को थिएटर्स में मिलने आ रहे हैं।”

View this post on Instagram

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

‘सन ऑफ सरदार 2’ में ये सितारे आएंगे नजर

इस अनाउंसमेंट के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि शायद अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया के चलते मेकर्स ने ‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज को आगे बढ़ा दिया है। एक यूजर ने लिखा, “सैयारा का इतना खौफ कि अजय देवगन को अपनी फिल्म की डेट बदलनी पड़ी।” वहीं दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, “सर दो हफ्तों में क्या कर लोगे, 14 अगस्त को तो ‘वॉर 2’ आ रही है।”

आपको बता दें कि ‘सन ऑफ सरदार 2’ में अजय देवगन के अपोजिट टैलेंटेड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर नजर आएंगी । यह फिल्म 2012 में आई ‘सन ऑफ सरदार’ की सीक्वल है, जिसमें एक बार फिर अजय एक जबरदस्त कॉमिक रोल में दिखेंगे। वहीं दूसरी तरफ ‘सैयारा’ हाल ही में रिलीज हुई हैस जिसमें अहान पांडे और अनीत पाडा की केमेस्ट्री को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

अब देखना होगा कि 1 अगस्त को रिलीज होकर ‘सन ऑफ सरदार 2’ भी दर्शकों के दिल जीत पाती है या नहीं। लेकिन इतना तय है कि अजय देवगन की यह फिल्म दर्शकों को खूब हंसाने वाली है।

About the Author

Sanatan Marandi

Editor

View All Posts
Tags: Ajay Devgn Entertainment news The Updates Top Stories

Continue Reading

Previous: DPS Patna ईस्ट में छात्र परिषद ने संभाली कमान, युवा नेताओं ने ली सेवा और निष्ठा की शपथ
Next: Hemant Soren ने रांची को दी सौगात, 31 को देवघर पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यहां पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

संबंधित खबरें

pawan singh and anjali raghav
1 min read
  • एंटरटेनमेंट

भरे मंच पर पवन सिंह ने की घटिया हरकत, अंजलि राघव की छुई कमर, अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Sanatan Marandi August 30, 2025
बेहद खूबसूरत हैं मनोज तिवारी की बेटी, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देती हैं टक्कर
1 min read
  • एंटरटेनमेंट

बेहद ग्लैमरस हैं मनोज तिवारी की बेटी, एक्ट्रेसेस को देती हैं टक्कर; सिंगिंग-पॉलिटिक्स में बना चुकीं पहचान

Sanatan Marandi August 29, 2025
Yo Yo Honey Singh का नया गाना 'MASHOOQA' रिलीज, सिर्फ 6 घंटे में मिला 1 मिलियन व्यूज
1 min read
  • एंटरटेनमेंट

Yo Yo Honey Singh के ‘MASHOOQA’ गाने ने मचाया, सिर्फ 6 घंटे में मिले मिलियन व्यूज

Sanatan Marandi August 28, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.