Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • झारखंड
  • Hemant Soren ने रांची को दी सौगात, 31 को देवघर पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यहां पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें
  • झारखंड

Hemant Soren ने रांची को दी सौगात, 31 को देवघर पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यहां पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

19 July Top News of Jharkhand : Hemant Soren ने झारखंड की राजधानी रांची को नई सौगात दी है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी ने परिवार संग देवरी मंदिर पहुंचे। यहां पढ़ें राज्य की दिन भर की बड़ी खबरें।
Akanksha Sharma July 19, 2025 1 min read
19 July Top News of Jharkhand : Hemant Soren ने झारखंड की राजधानी रांची को नई सौगात दी है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी ने परिवार संग देवरी मंदिर पहुंचे। यहां पढ़ें राज्य की दिन भर की बड़ी खबरें।

सीएम हेमंत सोरेन और एमएस धोनी (सौजन्य-एक्स)

19 July Top News of Jharkhand : Hemant Soren ने झारखंड की राजधानी रांची को नई सौगात दी है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी ने परिवार संग देवरी मंदिर पहुंचे। यहां पढ़ें राज्य की दिन भर की बड़ी खबरें।

31 जुलाई को देवघर पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को देवघर एम्स में आयोजित होने वाले पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के आगमन की सूचना मिलते ही देवघर जिला प्रशासन और एम्स प्रबंधन ने तैयारियां जोरो पर शुरू कर दी हैं। इस भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन और एम्स प्रबंधन के बीच समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दीक्षांत समारोह में 48 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करेंगी। इनमें से 4 मेधावी विद्यार्थियों को विशेष सम्मान मिलेगा, जिसमें 1 विद्यार्थी को स्वर्ण पदक, 1 को रजत पदक, 1 को कांस्य पदक और 1 अन्य विद्यार्थी को उपाधि प्रदान की जाएगी। शेष विद्यार्थियों को एम्स प्रबंधन और विशिष्ट अतिथियों द्वारा उपाधियां वितरित की जाएंगी।

Jharkhand Weather : झारखंड में 23 जुलाई से होगी भारी बारिश

Jharkhand Weather : झारखंड में मौसम विभाग ने 23 जुलाई को राज्य के पश्चिमी और दक्षिणी भागों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में कुछ स्थानों पर तेज़ हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड में 25 जुलाई तक तेज़ हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 20 से 22 जुलाई तक कुछ स्थानों पर तेज़ हवाओं (30 से 40 किमी प्रति घंटे) के साथ वज्रपात हो सकता है। इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहने को कहा गया है।

Jharkhand News : हजारीबाग की एक फैक्ट्री में विस्फोट

हजारीबाग में शनिवार सुबह एक लोहा फैक्ट्री में भट्ठी फटने की घटना सामने आई है। फैक्ट्री में अचानक बड़ा धमाका हुआ, जिसके बाद गेट के पास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन गेट नहीं खुला। पुलिस को जैसे ही खबर लगी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेट खुलवाया। इस धमाके में कई लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद प्रशासन ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन को अलर्ट कर दिया है।

MS Dhoni : एमएस धोनी ने परिवार संग मां देवड़ी मंदिर पहुंचे, फैंस की लगी भीड़

MS Dhoni : रांची के युवराज और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को अपने परिवार (पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा) के साथ सोलह भुजाओं वाली मां देवड़ी के दरबार में पहुंचे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। हालांकि, भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। धोनी कुछ देर मंदिर परिसर में रुके। फिर रांची के लिए रवाना हो गए।

MS Dhoni and Sakshi at Deori Maa Temple . ❤️ pic.twitter.com/6KSaW3Ys25

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 19, 2025

Hemant Soren : हेमंत सोरेन ने रांची को दी सौगात

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची को बड़ी सौगात दी है। सीएम हेमंत सोरेन ने शनिवार को राजधानी रांची में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 3 बड़ी सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी। इससे राजधानी को हाल ही में मिले तीन फ्लाईओवर के निर्माण के बाद दो और फ्लाईओवर के निर्माण भी शामिल हो गए है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अरगोड़ा चौक-कटहल मोड़-चापू टोली एलिवेटेड और करमटोली-मोरहाबादी-साइंस सिटी फ्लाईओवर के निर्माण के लिए डीपीआर को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही, अधिकारियों को राज्य के अन्य शहरों में भी यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें – Jharkhand पुलिस ने जारी की 55 नक्सलियों की लिस्ट, यहां पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Hemant Soren : सीएम हेमंत सोरेन ने अमित शाह को लिखा पत्र, मांगी मदद

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों में सीआरपीएफ की प्रतिनियुक्ति के लिए झारखंड द्वारा केंद्र को दी जाने वाली 13,300 करोड़ रुपये की राशि माफ करने की मांग की। सोरेन ने कहा कि अगर राज्य को इतनी बड़ी राशि का भुगतान करना पड़ा, तो झारखंड की विकास योजनाएं बुरी तरह प्रभावित होंगी।

About the Author

Akanksha Sharma

Editor

View All Posts
Tags: CM Hemant Soren jharkhand Jharkhand News The Updates Top Stories

Continue Reading

Previous: Ajay Devgn की ‘सन ऑफ सरदार 2’ की टली रिलीज डेट, ‘सैयारा’ की सक्सेस बनी वजह?
Next: Saiyaara Collection Day 2: ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, कई फिल्मों को पछाड़ बनाया नया रिकॉर्ड

संबंधित खबरें

Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
RIMS-2 Jharkhand Top News of 29 August: झारखंड के पूर्व विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म के लिए उनके टेल्को स्थित आवास पर नेता पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

RIMS 2 मामले पर भाजपा ने की राज्यपाल से मुलाकात, रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल CM हेमंत सोरेन

Akanksha Sharma August 29, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.