कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बने माता-पिता (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Kiara Advani Welcome Baby Girl: बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों अब माता-पिता बन गए हैं। कियारा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है और मां-बेटी दोनों स्वस्थ हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस ने उन्हें बधाई देना शूरू कर दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा की डिलीवरी मुंबई के रिलायंस अस्पताल में हुई। फरवरी 2025 में दोनों ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट सोशल मीडिया के जरिए की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो अपनी नई लाइफ जर्नी के लिए बेहद उत्साहित हैं। अब उनकी ये जर्नी एक खूबसूरत मोड़ पर पहुंच गई है।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की लव स्टोरी
कियारा और सिद्धार्थ की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। दोनों की पहली मुलाकात 2018 में ‘लस्ट स्टोरीज’ की रैप-अप पार्टी में हुई थी। वहीं से दोनों के बीच कनेक्शन बना, जो 2021 में आई फिल्म ‘शेरशाह’ के जरिए परदे पर भी नजर आया। कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद इस जोड़ी ने फरवरी 2023 में राजस्थान के एक शाही महल में शादी रचाई थी।
वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो कियारा ने प्रेग्नेंसी के चलते कई बड़ी फिल्मों से किनारा कर लिया था। खबरें थीं कि वो फरहान अख्तर की ‘डॉन’ में रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली थीं, लेकिन उन्होंने निजी जीवन को प्राथमिकता दी और प्रोजेक्ट से बाहर हो गईं। हालांकि, उन्होंने प्रेग्नेंसी से पहले ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ ‘वॉर 2’ की शूटिंग पूरी कर ली थी, जो अगस्त 2025 में रिलीज होने वाली है।
एक्टर की अपकमिंग फिल्म
सिद्धार्थ भी अपने करियर में व्यस्त हैं और जल्द ही जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म ‘परम सुंदरी’ में नजर आएंगे। लेकिन फिलहाल दोनों अपने पैरेंटहुड फेज को पूरी तरह एन्जॉय कर रहे हैं।
फिलहाल फैंस इस जोड़ी को नई जिंदगी की शुरुआत पर दिल से शुभकामनाएं दे रहे हैं और बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब दोनों अपनी नन्ही परी की पहली झलक सोशल मीडिया पर साझा करेंगे।