डोनाल्ड ट्रंप (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Donald Trump Tariff on Mexico and EU : अमेरिका के कुछ समय से टैरिफ को लेकर काफी चर्चा में है। अमेरिका लगातार बाकी देशों में टैरिफ (Tariff) लगाकर बड़ा हंगामा खड़ा कर चुका है, जिसे अब टैरिफ वॉर भी कहा जा रहा है। इस टैरिफ वॉर में अब अमेरिका ने मेक्सिको को भी अपनी चंगुल में ले लिया है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ और मेक्सिको को भी टैरिफ पत्र जारी किया हैं।
इस बात की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक पोस्ट शेयर करके यह जानकारी दी। अमेरिका ने मेक्सिको और यूरोपीय संघ (ईयू) पर 30 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है। बताया जा रहा है कि यह टैरिफ दर 1 अगस्त से लागू होगी।
Donald Trump ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
अपने टैरिफ पत्र में, डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी के लिए मेक्सिको को ज़िम्मेदार ठहराया है। साथ ही, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूरोपीय संघ की वजह से व्यापार में असंतुलन पैदा हो रहा है। इससे पहले बुधवार को, डोनाल्ड ट्रंप ने छह व्यापारिक साझेदारों के लिए टैरिफ पत्र जारी किया था। इसमें लीबिया, अल्जीरिया, इराक, मोल्दोवा, फिलीपींस और ब्रुनेई शामिल थे।
अब तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 20 से ज़्यादा देशों के लिए टैरिफ की घोषणा की है। इनमें म्यांमार, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया और जापान जैसे देश भी शामिल हैं। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने करीबी सहयोगियों को भी टैरिफ से नहीं बख्शा। वहीं, भारत को लेकर सस्पेंस अभी भी बना हुआ है। फिलहाल, अमेरिका ने भारत को टैरिफ पत्र नहीं भेजा है। दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- Donald Trump को मिली जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ डॉलर का रखा इनाम
संभावित प्रभाव:
- यह कदम अंतरराष्ट्रीय व्यापार तनाव को बढ़ा सकता था।
- कार, इस्पात, कृषि जैसे क्षेत्रों पर असर पड़ता।
- उपभोक्ताओं पर कीमतें बढ़ने का खतरा।
- मैक्सिको और EU के साथ व्यापारिक रिश्ते बिगड़ सकते थे।
Donald Trump ने इन देशों पर भी लगाया टैरिफ
डोनाल्ड ट्रंप ने अल्जीरिया, इराक और लीबिया पर 30 प्रतिशत और ब्रुनेई, मोल्दोवा पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया है। फिलीपींस पर 20 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। इससे पहले, डोनाल्ड ट्रंप ने कज़ाकिस्तान, कंबोडिया, बोस्निया, दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड, मलेशिया, कोरिया, इंडोनेशिया और ब्राज़ील के लिए भी टैरिफ की घोषणा की है। अमेरिका ने कहा है कि 10 प्रतिशत का मूल शुल्क पहले की तरह ही रहेगा।
Donald Trump ने किस देश पर कितना टैरिफ लगाया?
अमेरिका ने अब तक ब्राजील पर सबसे ज़्यादा 50% टैरिफ लगाया है। दूसरे नंबर पर म्यांमार और लाओस आता है, जिस पर 40-40% टैरिफ लगाया गया है। कंबोडिया और थाईलैंड पर 36%, बांग्लादेश और सर्बिया पर 35%, इंडोनेशिया पर 32, बोस्निया और हर्जेगोविना पर 30%, दक्षिण अफ्रीका पर 30%, जापान, कज़ाकिस्तान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और ट्यूनीशिया पर 25% टैरिफ की घोषणा की गई है।