Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • रुपया-पैसा
  • RBI की बड़ी पहल, प्रोजेक्ट फाइनेंस पर आए नए नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू
  • रुपया-पैसा

RBI की बड़ी पहल, प्रोजेक्ट फाइनेंस पर आए नए नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू

RBI ने पहले 3 मई 2024 को इन गाइडलाइंस का ड्राफ्ट पेश किया था और सभी संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे थे। इस पर लगभग 70 संस्थानों, जैसे बैंक, एनबीएफसी, इंडस्ट्री संगठन, शिक्षाविद, लॉ फर्म, आम नागरिक और सरकार के विभागों ने अपने सुझाव दिए।
The Updates Digital Desk June 19, 2025 1 min read
RBI की बड़ी पहल, प्रोजेक्ट फाइनेंस पर आए नए नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू

आरबीआई, फोटो - सोशल मीडिया

RBI New Rule From 1st October: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने प्रोजेक्ट लोन से जुड़े नए नियम जारी कर दिए हैं, जो 1 अक्टूबर 2025 से देशभर के सभी बैंकों और वित्तीय संस्थाओं पर लागू होंगे। इन नए नियमों को RBI (Project Finance) Directions, 2025 नाम दिया गया है। इनका उद्देश्य प्रोजेक्ट लोन के दौरान होने वाली परेशानियों को दूर करना और जोखिम को संतुलित तरीके से मैनेज करना है।

आरबीआई ने पहले 3 मई 2024 को इन गाइडलाइंस का ड्राफ्ट पेश किया था और सभी संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे थे। इस पर लगभग 70 संस्थानों, जैसे बैंक, एनबीएफसी, इंडस्ट्री संगठन, शिक्षाविद, लॉ फर्म, आम नागरिक और सरकार के विभागों ने अपने सुझाव दिए। इन सभी फीडबैक को ध्यान में रखते हुए फाइनल गाइडलाइंस तैयार की गई हैं।

क्या है इन नए नियमों की खास बातें?

  1. स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए नया सिस्टम:
    अब सभी बैंकों और वित्तीय संस्थाओं के लिए एक समान नियम होंगे, जिससे प्रोजेक्ट फाइनेंस में होने वाली समस्याओं का समाधान एक तय प्रक्रिया के तहत किया जा सकेगा।
  2. DCCO में मिलेगी राहत:
    DCCO यानी Date of Commencement of Commercial Operations की समय सीमा अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए 3 साल और नॉन-इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए 2 साल तक बढ़ाई जा सकती है। इससे कंपनियों को अपने प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में अधिक समय और लचीलापन मिलेगा।
  3. प्रोविजनिंग में बदलाव:
    प्रोजेक्ट के निर्माण के समय बैंकों को अब 1% की दर से प्रोविज़न रखना होगा, जो समय के साथ बढ़ेगा अगर प्रोजेक्ट में देरी होती है। वहीं, कमर्शियल रियल एस्टेट (CRE) प्रोजेक्ट्स के लिए यह दर थोड़ी अधिक, यानी 1.25% होगी।
  4. ऑपरेशनल फेज में प्रोविज़निंग में छूट:
    जब प्रोजेक्ट चालू हो जाएगा यानी ऑपरेशनल फेज में पहुंच जाएगा, तब प्रोविज़न की दर घटा दी जाएगी।
  • CRE के लिए: 1%
  • CRE-RH (रेजिडेंशियल हाउसिंग) के लिए: 0.75%
  • अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए: 0.40%

क्यों जरूरी थे ये बदलाव?

बैंक और डेवलपर लंबे समय से यह मांग कर रहे थे कि प्रोजेक्ट लोन के नियमों में लचीलापन हो, ताकि समय पर फंडिंग मिले और प्रोजेक्ट की देरी से नुकसान न हो। आरबीआई की यह नई गाइडलाइंस लोन देने में पारदर्शिता लाएगी, जोखिम का प्रबंधन बेहतर करेगी और साथ ही बैंकों को नुकसान से भी बचाएगी।

इन बदलावों से उम्मीद की जा रही है कि भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में निवेश और विकास को बढ़ावा मिलेगा।

About the Author

The Updates Digital Desk

Administrator

Visit Website View All Posts
Tags: Business Business News Top Stories

Continue Reading

Previous: Jharkhand Flood Warning 2025: झारखंड में आफत की बारिश, 21 जिलों में रेड अलर्ट, मंत्री ने दिए सख्त निर्देश
Next: Yashasvi Jaiswal ने रचा इतिहास, इंग्लैंड की सरजमीं पर ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

संबंधित खबरें

Donald Trump impose Extra Tariffs on India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है।
1 min read
  • रुपया-पैसा
  • विदेश

Donald Trump: अमेरिका ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ, यहां जानें देश पर क्या होगा असर

Akanksha Sharma August 6, 2025
RBI made 5 changes in UPI: भारतीय रिजर्व बैंक ने अब UPI पेमेंट्स एप पर पांच नए नियम लागू किए है।
1 min read
  • वीडियो
  • रुपया-पैसा

RBI: 1 अगस्त से UPI में होंगे ये 5 बड़े बदलाव, देखें VIDEO

Akanksha Sharma July 31, 2025
SEBI allows Jane Street to deal in securities market : सेबी ने जेन स्ट्रीट को प्रतिभूति बाजार में कारोबार करने की अनुमति दे दी है।
1 min read
  • रुपया-पैसा

SEBI ने जेन स्ट्रीट को फिर कारोबार करने की दी अनुमति, दिए ये निर्देश

Akanksha Sharma July 22, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.