यशस्वी जायसवाल (फोटो-सोशल मीडिया)
Yashasvi Jaiswal: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले के पहले ही यशस्वी जायसवाल ने शतक बनाकर इतिहास रच दिया। वो भारत के पहले बाएं हाथ के बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में शतक लगाया है। इसके अलावा जायसवाल ऑस्ट्रेलियाई और इंग्लिश धरती पर खेले गए पहले टेस्ट में शतक बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनकर इतिहास रच दिया।
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का पहला मैच हेडिंग्ले लीड्स में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मुकाबले के दूसरे सेशन में यशस्वी जायसवाल ने भारत की पहली पारी के 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया। यह ओवर इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स डाल रहे थे। इसके साथ ही पहली टेस्ट पारी में भारत के लिए शतक बनाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं।
वहीं ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले टेस्ट में शतक बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने थे। जायसवाल से पहले ऑस्ट्रेलिया में मोटगनहल्ली जयसिम्हा और सुनील गावस्कर ये कारनामा किया था। जायसवाल ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला टेस्ट खेला (नवंबर 2024 में पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में) और दूसरी पारी में 161 रन बनाए।
अब जायसवाल ने इंग्लैंड शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। वो इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी बन गए है। इंग्लैंड में यशस्वी को लेकर कुल 6 भारतीय बल्लेबाजों ने पहले टेस्ट में शतक जमाया।
इंग्लैंड में पहली टेस्ट पारी में भारत के लिए शतक
- 146 मुरली विजय ट्रेंट ब्रिज 2014
- 133 विजय मांजरेकर हेडिंग्ले 1952
- 131 सौरव गांगुली लॉर्ड्स 1996
- 129* संदीप पाटिल ओल्ड ट्रैफर्ड 1982
- 100* यशस्वी जायसवाल हेडिंग्ले 2025
जायसवाल के कारनामें
जायसवाल ने वेस्टइंडीज में जाकर पहले टेस्ट में शतक लगाया। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे के पहले टेस्ट में शतक लगाया और अब इंडलैंड दौरे के पहले टेस्ट में शतक लगाकर इतिहास रच दिया।
हेडिंग्ले, लीड्स में शतक लगाने वाले बल्लेबाज
| PLAYER | RUNS | BALLS | 4/6s | YEAR |
| Vijay Manjrekar | 133 | – | 19/- | 1952 |
| MAK Pataudi | 148 | 348 | 15/1 | 1967 |
| Dilip Vengsarkar | 102* | 216 | 10/- | 1986 |
| Rahul Dravid | 148 | 307 | 23/- | 2002 |
| Sachin Tendulkar | 193 | 330 | 19/3 | 2002 |
| Sourav Ganguly | 128 | 167 | 14/3 | 2002 |
| Yashasvi Jaiswal | 101 | 153 |