झारखंड में मूसलाधार बारिश कहर बनकर बरस रही है। आलम ये कि राज्य के 24 में से 21 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण खरकई और स्वर्णरेखा जैसी तमाम प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है. मौसम को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिले के प्रशासन ने नदी के करीब वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
Weather Update: झारखंड में क्यों हो रही है इतनी बारिश?
झारखंड के उत्तर-पूर्वी हिस्से में बने कम दाब के क्षेत्र के कारण रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और सिमडेगा जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है, इसलिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, रेड अलर्ट का मतलब होता है कि तत्काल कार्रवाई और राहत की जरूरत है।
VIDEO | Ranchi: Jharkhand Minister Irfan Ansari, speaking on the ongoing heavy rainfall in the state and the directions issued to District Commissioners (DCs), says: “There has been continuous rainfall in Jharkhand, with Ranchi and nearby areas being the most affected. There is a… pic.twitter.com/bHfnq4Q6Qg
— Press Trust of India (@PTI_News) June 19, 2025
Weather Update: मंत्री ने अधिकारियों को किया अर्लट
स्थिति को देखते हुए झारखंड सरकार में आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दे दिए हैं कि कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अगर किसी इलाके में नुकसान हुआ है तो उसकी रिपोर्ट उन्हें तुरंत भेजी जाएगी। इसके आधार पर वह स्वयं क्षतिपूर्ति के निर्देश देंगे। मंत्री ने घोषणा की कि जल्द ही एक टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा, ताकि बारिश से प्रभावित लोग सीधे उनसे संपर्क कर सकें।
Weather Update: राजधानी रांची सहित कई जिलों में स्कूल बंद
इस दौरान कई जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है, जिनमें रांची, धनबाद, रामगढ़ और सरायकेला-खरसावां के इलाके शामिल हैं। मौसम विभाग ने बाढ़ और भूस्खलन की आशंका भी जताई है, जिसको लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील कर रहा है कि वे नदियों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें, ताकि किसी भी संभावित नुकसान को कम किया जा सके .झारखंड में मौसम की इस आपात स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरे अलर्ट पर है और लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।