Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • विदेश
  • सीजफायर के बाद भी नहीं थमी जंग: इजरायल ने ईरान पर मिसाइल हमले का दावा, तेहरान ने क्या कहा
  • विदेश

सीजफायर के बाद भी नहीं थमी जंग: इजरायल ने ईरान पर मिसाइल हमले का दावा, तेहरान ने क्या कहा

सीज़फायर तोड़ने के बाद इजरायल पर अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खासे नाराज दिखे।
The Updates Digital Desk June 24, 2025 1 min read
file_000000005bec61f7a811c0291cd9b7a9_11zon

जब अमेरिकन राष्ट्रपति ने ईरान और इजरायल के बीच युद्धविराम का ऐलान किया तो पूरे पश्चिम एशिया ने राहत की सांस ली, लेकिन ये महज थोड़ी देर की राहत थी क्योंकि पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीदें उस वक्त कमजोर पड़ गईं जब इजरायल ने दावा किया कि सीजफायर के ऐलान के कुछ ही देर बाद ईरान की ओर से मिसाइलें दागी गईं। इजरायल के मुताबिक, यह हमला हाइफा क्षेत्र में हुआ जिसे उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया।

इजरायल का जवाबी हमला, ईरान का इनकार

इजरायली डिफेंस मिनिस्टर इसरायल काट्ज ने कहा कि उन्होंने “सीजफायर के उल्लंघन” पर ईरान की राजधानी तेहरान के केंद्र में स्थित ठिकानों पर जोरदार जवाबी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

जवाब में, ईरान ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि उसने कोई मिसाइल लॉन्च नहीं की है और इजरायल के दावे “बेबुनियाद और भड़काऊ” किस्म के हैं।

नेतन्याहू बोले – “हमने लक्ष्य पूरा कर लिया”

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अपना बयान जारी कर कहा कि उनका देश अमेरिकी राष्ट्रपति  ट्रंप के युद्धविराम प्रस्ताव को स्वीकार करता है, क्योंकि “ईरान के परमाणु और मिसाइल खतरे को खत्म करने” का लक्ष्य पूरा हो चुका है।

ईरान की चेतावनी – “हम ट्रिगर पर उंगली रखे हैं”

ईरान की टॉप सुरक्षा संस्था ने बयान जारी करते हुए कहा कि उनकी सेनाएं किसी भी आक्रामक कार्रवाई का निर्णायक और पछताने योग्य जवाब देने को एकदम तैयार हैं।

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी ये साफ किया कि अभी तक कोई औपचारिक युद्धविराम समझौता नहीं हुआ है, लेकिन यदि इजरायल कार्रवाई रोकता है, तो ईरान भी पलटवार रोकने पर विचार करेगा।

अमेरिका की भूमिका अस्पष्ट

ईरानी सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका की ओर से अब तक कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं मिला है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के बयानों को “झूठ और छलावा” माना जाएगा और ईरान जवाबी कार्रवाई तेज करने की तैयारी में है।

ट्रंप के ऐलान के बाद इजरायल ने युद्धविराम की बात की है, लेकिन मौजूदा हालत से साफ है कि क्षेत्र में तनाव अभी पूरी तरह थमा नहीं है। मिसाइल हमले के दावे, उनका खंडन, और एक-दूसरे को दी जा रही चेतावनियाँ दर्शाती हैं कि शांति अभी भी नाज़ुक कगार पर खड़ी है।

About the Author

The Updates Digital Desk

Administrator

Visit Website View All Posts
Tags: Iran News Iran-Israel War Israel Iran War Israel News Middle East War Missile Attack Top Stories

Continue Reading

Previous: झारखंड में आफत की बारिश, हजारीबाग में दंपती की मौत, पलामू में दो बच्चे नदी में बहे
Next: जुलाई से महंगा होगा रेल सफर, जानिए आपके जेब पर कितना पड़ेगा असर?

संबंधित खबरें

Donald Trump impose Extra Tariffs on India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है।
1 min read
  • रुपया-पैसा
  • विदेश

Donald Trump: अमेरिका ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ, यहां जानें देश पर क्या होगा असर

Akanksha Sharma August 6, 2025
Pakistan में मानसून ने मचाई तबाही, 200 से अधिक लोगों की गई जान
1 min read
  • विदेश

Pakistan में मानसून ने मचाई तबाही, 200 से अधिक लोगों की गई जान

The Updates Digital Desk July 20, 2025
Donald Trump on Russian-Ukrain War : कुछ दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रति रुख तेजी से बदला है।
1 min read
  • विदेश

Donald Trump ने जेलेंस्की को दिया ऑफर, कहा- हथियार दूं तो रूस में घूसकर हमला करोगे

Akanksha Sharma July 15, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.