झारखंड में आदिवासियों का एक खास पेय होता है, जिसे वहां के लोग किसी भी खास त्यौहार या खास समारोह में बनाते है। इसे लिकर ऑफ झारखंड भी कहा जाता है। इस पेय का नाम है – हड़िया। हड़िया, झारखंड, ओड़िशा और छत्तीसगढ़ जैसे इलाकों में पिया जाने वाला देसी फर्मेंटेड पेय है। यहां के आदिवासी लोग इसे शादी-ब्याह, त्योहारी समारोह या बस दिनभर की मेहनत के बाद की राहत में भी पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं। हड़िया पेय आदिवासियों की स्पेशल पेय में से एक होता है, जो तन को तरोताजा कर देता है। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि इस पेय के क्या फायदे है और इसे कैसे बनाया जाता है।