Bihar News: बिहार के नालंदा जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है। नालंदा जिले के मलवां गांव में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पर गुस्साए ग्रामीणों ने हमला कर दिया। दोनों नेता हाल ही में हुए सड़क हादसे में मारे गए 9 लोगों के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। गांव पहुंचते ही भीड़ ने उन्हें घेर लिया और काफिले पर हमला कर दिया।
हालात बिगड़ने पर मंत्री और विधायक को जान बचाकर भागना पड़ा। हमले में एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया है, जिसका इलाज हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है।