Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • झारखंड
  • झारखंड में अमित शाह के सामने सीएम हेमंत सोरेन ने रखी 31 डिमांड, यहां पढ़ें राज्य की सभी बड़ी खबरें
  • झारखंड

झारखंड में अमित शाह के सामने सीएम हेमंत सोरेन ने रखी 31 डिमांड, यहां पढ़ें राज्य की सभी बड़ी खबरें

10 July Top News of Jharkhand: झारखंड के रांची में 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। यहां पढ़ें राज्य से जुड़ी दिन भर की सभी बड़ी खबरें।
Akanksha Sharma July 10, 2025 1 min read
10 July Top News of Jharkhand झारखंड न्यूज

झारखंड में अमित शाह, बोलेरो हादसा (सौजन्य-सोशल मीडिया)

10 July Top News of Jharkhand: झारखंड के रांची में 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। यहां पढ़ें राज्य से जुड़ी दिन भर की सभी बड़ी खबरें।

Jharkhand News : अमित शाह के सामने सीएम सोरेन ने रखी 31 डिमांड

झारखंड के रांची में 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। बैठक में बिहार के उप मुख्यमंत्री, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के मंत्रियों, भारत सरकार एवं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के सदस्य राज्यों के प्रतिनिधियों शामिल हुए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड राज्य की समस्याओं, विकास की जरूरतों और लंबित मामलों का मुद्दा विस्तार से रखा। मुख्यमंत्री ने झारखंड की ओर से 31 अहम मुद्दों को सभी के सामने रखा और राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार से सहयोग की अपेक्षा जताई।

27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक देश के गृह मंत्री श्री @AmitShah की अध्यक्षता में शुरू। बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी का अभिनंदन किया।@MohanMOdisha pic.twitter.com/tM0dlOYDJf

— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) July 10, 2025

Jharkhand News : झारखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

झारखंड की राजधानी रांची और आसपास में मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिणी जिलों में गुरुवार को भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कोल्हान प्रमंडल में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। झारखंड में रामगढ़, बोकारो और रांची के कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र के दक्षिण भाग और इससे सटे झारखंड के इलाकों में निम्न दबाव का प्रभाव बना हुआ है, जिसके कारण राज्य में बारिश हो रही है।

यह भी पढ़ें- Jharkhand Rain: जमशेदपुर में बारिश बनी आफत, खतरे के निशान से ऊपर दो नदियां

Jharkhand News : हजारीबाग में बोलेरो ने 3 को रौंदा

झारखंड में दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें 3 लोगों की जान चली गई। यहां के हजारीबाग में सेवान नदी के पास गुरुवार की दोपहर तीनों मृतक मावेशी बेचकर घर लौट रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो ने तीन लोगों को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन दो की पहले ही मौत हो गई, जबकि तीसरे की मौत अस्पताल में हुई।

Jharkhand News : झारखंड में हड़ताल के कारण 500 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित

केंद्रीय श्रमिक यूनियनों की ओर से बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया गया था। भारत बंद का रांची में बड़ा असर देखने को मिला। रांची में एसबीआई, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक व निजी बैंकों की शाखाओं को छोड़कर अन्य सभी शाखाओं पर काम बंद रहा। इसके कारण राजधानी रांची में करीब 500 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। हड़ताल में CCL मुख्यालय और CMPDI कार्यालय के सामने ट्रेड यूनियन के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।

Jharkhand News : झारखंड की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा

झारखंड में पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में राज्य सरकार की ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ में बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। हेंदलजुड़ी पंचायत के छोलगोड़ा गांव में 172 मुस्लिम महिलाओं ने फर्जी तरीके से इस योजना का लाभ उठाते हुए मंईयां योजना में सेंध लगाया। चौंकाने वाली बात यह थी कि ये महिलाएं झारखंड की मूल निवासी भी नहीं हैं।

Jharkhand News : खूंटी में भाकपा माओवादियों की साजिश नाकाम

झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला के बाद अब खूंटी में भी भाकपा माओवादियों की साजिश नाकाम रही। अड़की थाना क्षेत्र के कुरुंगा पुलिस कैंप से कुछ दूरी पर बनमगड़ा जंगल से पुलिस ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 3-3 किलो वजनी 18 IED बम बरामद किए, जिसे बम निरोधक दस्ते ने नष्ट कर दिया।

आज दि-09.07.25 को चाईबासा पुलिस,खूंटी पुलिस,CRPF,JJ द्वारा संचालित नक्सल विरोधी अभियान के दौरान चाईबासा जिला एवं खूंटी जिला 1/2 @jhar_governor @JharkhandCMO @HMOIndia @JharkhandPolice @Michaelraj_ips @crpfindia @JharkhandCrpf @khuntipolice @DC_chaibasa pic.twitter.com/gNp9JkgVi1

— Chaibasa Police (@ChaibasaPolice) July 9, 2025

Jharkhand News : झारखंड एएनएम कंपिटीटिव परीक्षा 2025 का विज्ञापन जारी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड एएनएम कंपिटीटिव परीक्षा 2025 का विज्ञापन जारी कर दिया है। झारखंड में 3181 पदों पर एएनएम (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता) की बहाली की जाएगी। इनमें 3020 नियमित पदों पर तो वहीं 161 बैकलॉग के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जेएसएससी जल्द ही इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की डेट की घोषणा करेगा।

Jharkhand News : झारखंड उच्च न्यायालय ने बढ़ाई लालू यादव की सजा

RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले ममले को लेकर झारखंड हाई कोर्ट से झटका लगा है। झारखंड हाई कोर्ट ने बुधवार को चारा घोटाले में दोषी राजद प्रमुख लालू यादव की सजा बढ़ाने की मांग वाली CBI की अपील स्वीकार कर ली। बता दें, कि लालू यादव को देवघर कोषागार से जुड़े चारा घोटाला मामले में 89 लाख रुपये की गबन का दोषी पाया गया था।

About the Author

Akanksha Sharma

Editor

View All Posts
Tags: Amit Shah CM Hemant Soren jharkhand Jharkhand News Top Stories

Continue Reading

Previous: Jharkhand Rain: जमशेदपुर में बारिश बनी आफत, खतरे के निशान से ऊपर दो नदियां
Next: शादी हो या त्योहार, हड़िया हर बार! जानें कैसे बनता है लिकर ऑफ झारखंड, VIDEO

संबंधित खबरें

Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
RIMS-2 Jharkhand Top News of 29 August: झारखंड के पूर्व विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म के लिए उनके टेल्को स्थित आवास पर नेता पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

RIMS 2 मामले पर भाजपा ने की राज्यपाल से मुलाकात, रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल CM हेमंत सोरेन

Akanksha Sharma August 29, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.