Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 4 अगस्त को अपने पिता शिबू सोरेन को खो दिया। हेमंत सोरेन ने अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के जनक शिबू सोरेन को अंतिम विदाई दी। उन्होंने अपने पिता को नम आंखों से विदाई दी। हेमंत सोरेन ने अपने पिता के लिए आखिरी भावुक संदेश लिखा। उन्होंने लिखा, “मैं अपने जीवन के सबसे कठिन दिनों से गुज़र रहा हूं। मेरे सिर से सिर्फ पिता का साया नहीं गया, झारखंड की आत्मा का स्तंभ चला गया।” इस वीडियो में जानें की हेमंत सोरेन ने कैसे अपनी भावनाओं को इन शब्दों में पिरोया है।