PLFI commander Martin Kerketta eliminated: झारखंड के गुमला जिले में आज (6 अगस्त) सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। झारखंड के सुरक्षा बलों ने आज मशहूर नक्सली 15 लाख के इनामी और PLFI के टॉप कमांडर मार्टिन केरकेट्टा को एक बड़ी मुठभेड़ में मार गिराया है। PLFI के टॉप कमांडर मार्टिन केरकेट्टा की सुरक्षा बलों को काफी समय से तलाश थी।
मार्टिन पर 50 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या, अपहरण, फिरौती, पुलिस और CRPF कैंप पर हमले, रेलवे और सड़क परियोजनाओं में विस्फोट जैसी वारदातें शामिल थीं। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे इस खतरनाक नक्सली के अपराधों की पूरी कहानी और उस ऑपरेशन का सच, जिसने झारखंड को नक्सल आतंक से एक बड़ी राहत दी।