शिबू सोरेन को अंतिम विदाई (सौजन्य-एक्स)
Shibu Soren last rites: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन का 4 अगस्त, 2025 को निधन हो गया था। आज यानी 5 अगस्त को उन्हें पूरे सम्मान और रीति-रिवाजों के साथ पंचतत्व में विलीन किया गया। शिबू सोरेन को अंतिम विदाई देने जन सैलाब उमड़ पड़ा था।
झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने पिता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी और रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित उनके पैतृक निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
Shibu Soren last rites: शिबू सोरेन पंचतत्व में हुए विलीन
VIDEO | A large number of people gathered to attend the last rites of former Chief Minister Shibu Soren at his native place in Jharkhand's Ramgarh district.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 5, 2025
Jharkhand Mukti Morcha (JMM) co-founder Soren, who had been undergoing treatment for kidney-related problems at Sir Ganga… pic.twitter.com/XSLfwHxA8E
Shibu Soren last rites: तोपों की सलामी से दी विदाई
शिबू सोरेन को तोपों की सलामी दी गई और उनके पैतृक गांव निमरा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शिबू सोरेन को अंतिम विदाई देने के लिए पूरे गांववासियों समेत राज्य से भी लोग पहुंचे। लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तेजस्वी यादव भी शिबू सोरेन को अंतिम विदाई देने निमरा गांव पहुंचे।
VIDEO | Congress MP and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi (@RahulGandhi) and RJD leader Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) paid tributes to former Jharkhand CM Shibu Soren during his last rites in Nemra. Jharkhand CM Hemant Soren (@HemantSorenJMM), the elder son of Shibu Soren, was also… pic.twitter.com/ZQPTPEggPu
— Press Trust of India (@PTI_News) August 5, 2025
Shibu Soren last rites: अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को निमरा में उनके अंतिम संस्कार के दौरान श्रद्धांजलि दी। शिबू सोरेन के बड़े बेटे, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद थे।
#WATCH | Jharkhand: The mortal remains of former CM and JMM founder patron Shibu Soren are being taken for last rites at his native village, Nimra.
— ANI (@ANI) August 5, 2025
Shibu Soren passed away at Sir Ganga Ram Hospital in Delhi on 4th August, after a prolonged illness. pic.twitter.com/7gCYORtJxB
यह भी पढ़ें – Shibu Soren झारखंड आंदोलन के सबसे बड़े नायक कैसे बने? जानें उनके संघर्षों की कहानी
शिबू सोरेन झारखंड के आदिवासियों के लिए नायक थे। उन्होंने संघर्षों से लड़ते हुए अपना जीवन आदिवासियों की पीड़ा हरने के लिए लगा दिया था। शिबू सोरेन ने एक जंगल से निकल कर राज्यसभा तक अपनी जगह बनाई थी और लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनें थें। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सह-संस्थापक सोरेन, जिनका किडनी संबंधी समस्याओं का इलाज एक महीने से अधिक समय से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में चल रहा था, का कल 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया।