Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • झारखंड
  • Shibu Soren के निधन पर झारखंड में 3 दिन का राजकीय शोक, स्कूल और सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद
  • झारखंड
  • देश

Shibu Soren के निधन पर झारखंड में 3 दिन का राजकीय शोक, स्कूल और सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

Shibu Soren 3 days mourning Jharkhand: शिबू सोरेन के सम्मान में मंगलवार को सभी सरकारी स्कूलों को भी बंद रखने का फैसला किया गया है। वहीं रांची के कई निजी स्कूलों ने भी मंगलवार को छुट्टी घोषित की है।
Akanksha Sharma August 4, 2025 1 min read
Shibu Soren 3 days mourning Jharkhand: शिबू सोरेन के सम्मान में मंगलवार को सभी सरकारी स्कूलों को भी बंद रखने का फैसला किया गया है। वहीं रांची के कई निजी स्कूलों ने भी मंगलवार को छुट्टी घोषित की है।

राजकीय अवकाश की घोषणा (सौजन्य-एक्स)

Shibu Soren 3 days mourning Jharkhand: झारखंड के आदिवासियों के नायक शिबू सोरेन नहीं रहे। 4 अगस्त, 2025 को सुबह करीब 8 बजे उनका निधन हो गया। इस खबर से पूरे झारखंड में शोक की लहर है। झारखंड में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। शिबू सोरेन के सम्मान में मंगलवार को सभी सरकारी स्कूलों को भी बंद रखने का फैसला किया गया है। वहीं रांची के कई निजी स्कूलों ने भी मंगलवार को छुट्टी घोषित की है।

राज्य सरकार के सभी कार्यालयों 4 और 5 अगस्त को बंद रखने की घोषणा की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के आज सुबह नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में निधन के बाद, राज्य सरकार ने 4 से 6 अगस्त, 2025 तक तीन दिनों का राजकीय शोक मनाने का फैसला किया है। बयान में यह भी कहा गया है कि झारखंड में सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

Hemant Soren की आंखे हुई नम

शिबू सोरेन के निधन पर हेमंत सोरेन की आंखे नम हो गई। उन्होंने कहा, “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।” झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर मीडिया को जानकारी दी।

उन्होंने कहा, “आज बहुत दुखद दिन है। आदिवासियों के नेता, दिशोम गुरु, अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने अपनी अंतिम सांस तक संघर्ष किया। ऐसे महान व्यक्ति के निधन पर जो दुख मुझे हो रहा है, उसे व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। वे हमेशा हमारी यादों में रहेंगे। झारखंड की जनता देश के आदिवासियों के लिए छांव की तरह संरक्षण देते रहे है। वो छांव नहीं रही। हम उन्हें हमेशा याद रखेंगे।”

VIDEO | Jharkhand CM Hemant Soren (@HemantSorenJMM) briefs the media on the demise of his father and former CM Shibu Soren. He says,

"Today is a very sad day. The leader of the tribals, Dishom Guru, is no more with us. He breathed his last this morning. He was battling illness… pic.twitter.com/LxplMBsBi5

— Press Trust of India (@PTI_News) August 4, 2025

Shibu Soren Death: बसंत सोरेन ने किया याद

शिबू सोरेन के छोटे बेटे बसंत सोरेन ने कहा, “बाबा…आप चले गए, आपकी छाया पर, आपके संस्कार और आपके सपने हमेशा मेरे साथ रहेंगे। मैं नि:शब्द हूं। आज सिर्फ आपका आशीर्वाद और आपकी यादें हैं। ओम शांति।”

"बाबा…
आप चले गए, पर आपकी छाया, आपके संस्कार और आपके सपने हमेशा मेरे साथ रहेंगे।
मैं निःशब्द हूं… आज सिर्फ आपका आशीर्वाद और आपकी यादें हैं।
ॐ शांति।"

— Basant Soren (@BasantSorenMLA) August 4, 2025

बड़ी बहू सीता सोरेन हुई भावुक

शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन ने भी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “बाबा के चरणों में श्रद्धांजलि बाबा सिर्फ हमारे घर के मुखिया नहीं थे, वे हमारे जीवन के प्रकाश थे। हमारे अपने, हमारे मार्गदर्शक, और हमारे सबसे बड़े सहारे। आज जब वो हमारे बीच नहीं हैं, तो ऐसा लग रहा है जैसे एक पूरा युग समाप्त हो गया हो। उनके बिना ये घर वैसा नहीं रहेगा। “

बाबा के चरणों में श्रद्धांजलि

बाबा सिर्फ हमारे घर के मुखिया नहीं थे…वे हमारे जीवन के प्रकाश थे। हमारे अपने, हमारे मार्गदर्शक, और हमारे सबसे बड़े सहारे।

आज जब वो हमारे बीच नहीं हैं, तो ऐसा लग रहा है जैसे एक पूरा युग समाप्त हो गया हो। उनके बिना ये घर वैसा नहीं रहेगा …उनकी हँसी,… pic.twitter.com/UEhXbKBh2U

— Sita Soren (@SitaSorenMLA) August 4, 2025

यह भी पढ़ें – Shibu Soren का पार्थिव शव पहुंचा रांची, देश भर से नेताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

उनकी यादों को याद करते हुए सीता सोरेन ने लिखा, “उनकी हंसी, उनका स्नेह, उनकी डांट तक, सब कुछ अब यादों में रह गया है। झारखंड ने एक महान सपूत खोया है, लेकिन हमने अपना गुरू, अपना पिता, अपना जीवनदाता खोया है। बाबा, आपने जो मूल्य हमें सिखाए, जो परंपराएं आपने शुरू कीं, और जो सम्मान आपने कमाया हम उसे संजोकर रखेंगे। आपकी विरासत को आगे ले जाना अब हमारा धर्म है।”

सीता सोरेन ने आगे लिखा, “आपकी बड़ी बहू होने के नाते मेरा सिर गर्व से ऊंचा है, लेकिन दिल आज टूट गया है। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे, बाबा। आपकी यादें, आपकी बातें, आपकी छाया कभी मिट नहीं सकती। आपका आशीर्वाद हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। हम आपको कभी अलविदा नहीं कह सकते आप हममें जीते रहेंगे। ओम शांति।

स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के स्कूलों में भी शिबू सोरेन के जाने का शोक मनाया गया।

Tender Heart School deeply mourns the loss of Guruji Shibu Soren — a legendary tribal leader and architect of the Jharkhand movement.
All students and teachers paid heartfelt homage to the great son of the soil.
His legacy will live on forever.
Om Shanti. 🙏 @HemantSorenJMM pic.twitter.com/0uO8SounNO

— Usha Kiran Jha (@ushakiranjha_) August 4, 2025

टेंडर हार्ट स्कूल, झारखंड आंदोलन के एक महान आदिवासी नेता और सूत्रधार गुरुजी शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है। सभी छात्रों और शिक्षकों ने इस महान धरतीपुत्र को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी विरासत सदैव अमर रहेगी। ओम शांति।

About the Author

Akanksha Sharma

Editor

View All Posts
Tags: jharkhand Jharkhand News Shibu Soren The Updates Top Stories

Continue Reading

Previous: Shibu Soren Journey: संघर्ष से सत्ता तक, जानें कौन है आदिवासियों के नायक शिबू सोरेन, VIDEO
Next: Asia Cup 2025: फखर की चोट का होगा बाबर को फायदा? टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान टीम चयन पर बड़ी अपडेट

संबंधित खबरें

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.