Deoghar Accident in Jharkhand: झारखंड के देवघर में मंगलवार सुबह एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। कावड़ियों को ले जा रही बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम 6 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई और 30 से ज़्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। दुमका प्रक्षेत्र के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया, “मोहनपुर से कांवरियों को लेकर आ रही एक बस की गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 कांवरियों की मौत हो गई है। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए देवघर जिला अस्पताल ले जाया गया है।”