देवघर में हादसा, मानसून सत्र की शुरुआत (सौजन्य-सोशल मीडिया)
29 July Top News of Jharkhand: झारखंड के देवघर में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पढ़ें झारखंड से जुड़ी दिन भर की सभी बड़ी खबरें।
Jharkhand Accident: देवघर में दर्दनाक हादसे में 6 कावड़ियों की मौत
झारखंड के देवघर में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। बस और ट्रक की भीषण टक्कर में कम से कम 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और 30 से ज़्यादा घायल हैं। वहीं, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि 18 श्रद्धालुओं की मौत हुई है।
देवघर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया चौक के पास श्रद्धालुओं से भरी बस और गैस सिलेंडर लदे ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में बस चालक समेत 5 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में 30 श्रद्धालु घायल भी हुए हैं। मृतकों में मोहनपुर थाना क्षेत्र के बस चालक के अलावा बिहार के चार अलग-अलग जिलों की महिलाएं और एक किशोर शामिल हैं।
VIDEO | Jharkhand: At least five Kanwariyas were killed and several injured in a road accident in Deoghar on Tuesday, a police officer said.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 29, 2025
The incident took place when a bus carrying Kanwariyas collided with a vehicle transporting gas cylinders near Jamuniya forest under… pic.twitter.com/VZ28GC6qwH
Jharkhand Accidenttt: देवघर हादसे में मृतकों को 1 लाख मुआवजा देने का ऐलान
देवघर हादसे पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, “इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है और 15 अन्य घायल हैं। उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। हमने कुछ मरीजों को एम्स रेफर किया है। जिन लोगों की मौत हुई है वे झारखंड के बाहर के थे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि हम सभी मृतकों के परिवारों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करें। हम घायलों का भी ध्यान रख रहे हैं। उनका इलाज और देखभाल सुनिश्चित की जा रही है। जब तक वे अपने घर नहीं पहुंच जाते, सरकार सभी व्यवस्थाएं करेगी।”
#WATCH | Deoghar: On the Deoghar accident, Jharkhand Health Minister, Irfan Ansari says, "… In this accident, six people have died, and 15 others are injured. They are being treated at Sadar Hospital. We have referred some patients to AIIMS. Those who have died were from… pic.twitter.com/42KxwTsUYN
— ANI (@ANI) July 29, 2025
यह भी पढ़ें – Accident: देवघर में दर्दनाक हादसा, 6 कांवड़ियों की मौके पर मौत, 30 श्रद्धालु घायल
IMD Alert: 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग ने 30 जुलाई तक झारखंड में के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने राज्य के संथाल परगना समेत बोकारो, धनबाद, गिरिडीह जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान बताया है। इस दौरान राज्य के विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। राजधानी में 31 जुलाई से मानसून कमजोर पड़ जाएगा।
रांची सीआईडी ने सहारा के जोनल मैनेजर को किया गिरफ्तार
रांची सीआईडी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में सहारा के जोनल मैनेजर संजीव कुमार को गिरफ्तार किया है। सहारा समूह की धोखाधड़ी पर कार्रवाई करते हुए सीआईडी ने संजीव को रविवार देर रात पटना के बाढ़ स्थित चोंडी मोहल्ला से पकड़ा। सोमवार को अदालत में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
30 नवंबर 2024 को सीआईडी थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। इसमें सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय (अब दिवंगत), उनकी पत्नी स्वप्ना रॉय, भाई जयब्रत रॉय, बेटे सुशांतो और सीमांतो रॉय, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव, नीरज पाल, सुंदर झा और सहारा की कई कंपनियों को आरोपी बनाया गया था।
आरोपी ने बताया मंत्री संजय सेठ को धमकी देने का कारण
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी आखिरकार गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने पूछताछ में आरोपी से धमकी देने के पीछे की वजह का भी पता लगा लिया है। आरोपी ने मैसेज और कॉल करके जान से मारने की धमकी दी और फिर कोलकाता भागने की फिराक में था। लेकिन रांची पुलिस की टीम ने उसे हावड़ा जा रही शक्तिपुंज एक्सप्रेस से धनबाद स्टेशन से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी नित्यानंद पाल धनबाद के विशनपुर का रहवासी है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि रक्षा मंत्री के अलावा कई लोगों को फोन पर धमकी दे चुका है। उसने शराब के नशे में फोन कर धमकी दी थी। आरोपी मकान या कुछ पैसे पाने का लालच में था। आरोपी मुख्य रूप से धोखाधड़ी करता है। उसने दर्जनों लोगों को ठगा है।
Jharkhand : 1 अगस्त से शुरू होगा मानसून सत्र
Monsoon Session: मानसून सत्र 1 अगस्त से शुरू हो रहा है। यह सत्र 7 अगस्त तक चलेगा। सत्र के हंगामेदार रहने की पूरी संभावना है। एक तरफ जहां विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए तैयार है, वहीं दूसरी तरफ सत्ता पक्ष भी अपनी उपलब्धियों और तर्कों के साथ कमर कस चुका है। मानसून सत्र में कुल 5 कार्यदिवस होंगे। अनुपूरक बजट 4 अगस्त को पेश किया जाएगा।