Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • झारखंड
  • Accident: देवघर में दर्दनाक हादसा, 6 कांवड़ियों की मौके पर मौत, 30 श्रद्धालु घायल
  • झारखंड

Accident: देवघर में दर्दनाक हादसा, 6 कांवड़ियों की मौके पर मौत, 30 श्रद्धालु घायल

Accident in Deoghar Jharkhand: झारखंड के देवघर में मंगलवार सुबह एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। कावड़ियों को ले जा रही बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई।
Akanksha Sharma July 29, 2025 1 min read
Accident in Deoghar Jharkhand: झारखंड के देवघर में मंगलवार सुबह एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। कावड़ियों को ले जा रही बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई।

देवघर में भीषण हादसा (सौजन्य-एक्स)

Accident in Deoghar Jharkhand: झारखंड के देवघर में मंगलवार सुबह एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। कावड़ियों को ले जा रही बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम 6 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई और 30 से ज़्यादा श्रद्धालु घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को देवघर में हुए एक सड़क हादसे में कम से कम पांच कांवड़ियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ जब मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास कांवड़ियों को ले जा रही एक बस गैस सिलेंडर ले जा रहे एक वाहन से टकरा गई।

Accident: ट्रक और बस में भीषण टक्कर

मृतकों में मोहनपुर थाना क्षेत्र के बस चालक के अलावा बिहार के चार अलग-अलग जिलों की महिलाएं और एक किशोर शामिल हैं। वहीं, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि 18 श्रद्धालुओं की मौत हुई है।

VIDEO | Jharkhand: At least five Kanwariyas were killed and several injured in a road accident in Deoghar on Tuesday, a police officer said.

The incident took place when a bus carrying Kanwariyas collided with a vehicle transporting gas cylinders near Jamuniya forest under… pic.twitter.com/VZ28GC6qwH

— Press Trust of India (@PTI_News) July 29, 2025

मृतकों के परिवारों को 1 लाख के मुआवजे का ऐलान

देवघर हादसे पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, “इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है और 15 अन्य घायल हैं। उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। हमने कुछ मरीजों को एम्स रेफर किया है। जिन लोगों की मौत हुई है वे झारखंड के बाहर के थे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि हम सभी मृतकों के परिवारों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करें। हम घायलों का भी ध्यान रख रहे हैं। उनका इलाज और देखभाल सुनिश्चित की जा रही है। जब तक वे अपने घर नहीं पहुंच जाते, सरकार सभी व्यवस्थाएं करेगी।”

#WATCH | Deoghar: On the Deoghar accident, Jharkhand Health Minister, Irfan Ansari says, "… In this accident, six people have died, and 15 others are injured. They are being treated at Sadar Hospital. We have referred some patients to AIIMS. Those who have died were from… pic.twitter.com/42KxwTsUYN

— ANI (@ANI) July 29, 2025

यह भी पढ़ें – Operation Sindoor: LoP से LoB बन गए हैं राहुल गांधी, सदन में गरजे अनुराग ठाकुर, बोले- विपक्ष बनने लायक…

Accident: सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख

झारखंड के देवघर में हुए हादसे पर सीएम हेमंत सोरेन ने दुख जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “आज सुबह देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में बस सवार श्रद्धालुओं की मृत्यु की अत्यंत दुःखद सूचना मिली है। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य के साथ घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। बाबा बैद्यनाथ दुर्घटना में मरने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”

आज सुबह देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में बस सवार श्रद्धालुओं की मृत्यु की अत्यंत दुःखद सूचना मिली है।
जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य के साथ घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। बाबा बैद्यनाथ दुर्घटना में मरने वाले श्रद्धालुओं की…

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 29, 2025

Accident : निशिकांत दुबे ने 18 कावड़ियों की मौत का किया दावा

मेरे लोकसभा के देवघर में श्रावण मास में कांवर यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है । बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें

— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) July 29, 2025

निशिकांत दुबे ने इस हादसे में 18 कावड़ियों के मौत का दावा किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरे लोकसभा के देवघर में श्रावण मास में कांवर यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है । बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

About the Author

Akanksha Sharma

Editor

View All Posts
Tags: jharkhand Jharkhand Accident Jharkhand News The Updates Top Stories

Continue Reading

Previous: Operation Sindoor: व्हाइट हाउस का गोरा करेगा भारत के युद्वविराम की घोषणा? सदन में बरसे ओवैसी
Next: Jharkhand: देवघर हादसे में मारे गए कावड़ियों के परिवारों को 1 लाख का मुआवजा, यहां पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें

संबंधित खबरें

Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
RIMS-2 Jharkhand Top News of 29 August: झारखंड के पूर्व विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म के लिए उनके टेल्को स्थित आवास पर नेता पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

RIMS 2 मामले पर भाजपा ने की राज्यपाल से मुलाकात, रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल CM हेमंत सोरेन

Akanksha Sharma August 29, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.