Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • टेक्नोलॉजी
  • Tecno Pova: टेक्नो का धमाका: इतने कम दाम में वायरलेस चार्जिंग वाला POVA 7 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • टेक्नोलॉजी

Tecno Pova: टेक्नो का धमाका: इतने कम दाम में वायरलेस चार्जिंग वाला POVA 7 Pro, जानें कीमत और फीचर्स

Tecno Pova: POVA 7 Pro अपने सेगमेंट का पहला ऐसा स्मार्टफोन बन गया है जो 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है। आमतौर पर यह फीचर प्रीमियम फोन में ही देखने को मिलता है, लेकिन अब मिड-रेंज यूजर्स भी इसका मजा ले पाएंगे।
The Updates Digital Desk July 5, 2025 1 min read
Tecno Pova

टेक्नो की नई Pova सीरीज भारत में लॉन्च

Tecno Pova: मिड-रेंज स्मार्टफोन रेंज में टेक्नो (TECNO) हर बार कुछ न कुछ ऐसा लेकर आती है, जो ग्राहकों को हैरान कर देता है। इस बार भी कंपनी ने नई मोबाइल सीरीज POVA 7 और POVA 7 Pro लॉन्च करके यूजर्स को एक और बड़ा सरप्राइज दिया है। खास बात यह है कि POVA 7 Pro अपने सेगमेंट का पहला ऐसा स्मार्टफोन बन गया है जो 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है। आमतौर पर यह फीचर प्रीमियम फोन में ही देखने को मिलता है, लेकिन अब मिड-रेंज यूजर्स भी इसका मजा ले पाएंगे।

Tecno Pova: टेक्नो की नई सीरीज लॉन्च

टेक्नो ने इस नई सीरीज को भारत में उतारा है। कंपनी का दावा है कि डिजाइन से लेकर कैमरा और बैटरी तक, हर लेवल पर यूजर्स को अलग लेवल का अनुभव मिलने वाला है। इन स्मार्टफोन्स में AI का भी अच्छा-खासा रोल है जो फोटो, वीडियो और परफॉर्मेंस को और स्मार्ट बना देता है।

Tecno Pova: कीमत और वेरिएंट

टेक्नो POVA 7 को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है जिसमें मैजिक सिल्वर, ओएसिस ग्रीन और गीक ब्लैक कलर शामिल है। इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं, 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 13,999। दूसरी तरफ POVA 7 Pro भी तीन रंगों डायनैमिक ग्रे, नियोन स्यान और गीक ब्लैक में लॉन्च हुआ है। प्रो वर्जन का 8GB + 128GB मॉडल 16,999 रुपये में खरीद पायेंगे, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए 17,999 रुपये कीमत रखी गई है।

ये भी पढ़ें: POCO F7 5G: दमदार और पावरफुल फीचर्स वाले फोन की बिक्री शुरू, इतनी है कीमत

Tecno Pova: कब से बिक्री होंगी शुरू

टेक्नो ने ऐलान किया है कि उनके इन दोनों ही स्मार्टफोन्स की बिक्री 10 जुलाई से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। साथ ही टेक्नो की वेबसाइट पर इन स्मार्टफोन्स के प्रोडक्ट पेज लिस्ट कर दिए गए हैं, जहां इनके हर फीचर को बारीकी से डिटेल में देखा और समझा जा सकता है।

Tecno Pova: दमदार डिस्प्ले और प्रोसेसर

इन दोनों ही स्मार्टफोन में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। POVA 7 में FHD+ LTPS IPS पैनल है, जबकि POVA 7 Pro में और भी प्रीमियम 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। ये दोनों ही फोन 144Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं, जिससे गेमिंग हो या वीडियो स्ट्रीमिंग जैसे टास्क एकदम बढ़िया परफार्म करते है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो दोनों में मीडियाटेक का दमदार डाइमेंसिटी 7300 अल्टिमेट चिपसेट लगा है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग को बिना लैग के संभाल सकता है।

ये भी पढ़ें: ₹11,999 में लॉन्च हुआ Oppo K13x 5G! दमदार बैटरी, मिलिट्री-ग्रेड मजबूती और 120Hz डिस्प्ले के साथ धमाकेदार एंट्री

Tecno Pova: बड़ी बैटरी और वायरलेस चार्जिंग

इन फोन्स की बैटरी भी काफी जबरदस्त है। दोनों में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, इसका मतलब है कि बार बार चार्जिंग का झंझट कम। मगर असली सरप्राइज प्रो वर्जन में है, जहां कंपनी ने 30 वॉट की वायरलेस चार्जिंग दे दी है। यह अपने सेगमेंट में पहली बार है जब किसी स्मार्टफोन इतनी पावरफुल वायरलेस चार्जिंग ऑफर कर रहा है। इससे यूजर्स बिना वायर के भी फास्ट चार्जिंग का मजा ले पाएंगे।

Tecno Pova: कैमरा सेगमेंट में भी कम नहीं

फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए भी टेक्नो ने POVA 7 में 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा दिया है, जबकि POVA 7 Pro में 64 मेगापिक्सल। दोनों फोन में 8MP का सेकंडरी लेंस मौजूद है। सेल्फी लवर्स के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कंपनी का दावा है कि चाहे दिन हो या रात, किसी भी लाइट कंडीशन में ये कैमरे शानदार फोटोज क्लिक करते हैं।

Tecno Pova: वारंटी और कस्टमर केयर

यक़ीनन टेक्नो अपने ग्राहकों को भरोसा देने के लिए इन स्मार्टफोन्स के साथ 1 साल की वारंटी भी दे रही है। इसके अलावा कंपनी ने बताया है कि सर्विस नेटवर्क को अब और भी ज्यादा मजबूत किया जा रहा है ताकि यूजर्स को परेशानी न हो।

टेक्नो ने इस सीरीज से मिड-रेंज मार्केट में ज्यादा फीचर्स देकर बाकी ब्रांड्स की सिरदर्दी बढ़ा दी है। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, दमदार चिपसेट और सबसे खास 30W वायरलेस चार्जिंग इसे और बाकी के ब्रांड्स से अलग बनाते हैं। अगर आप भी 15-18 हजार के बजट में एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो प्रीमियम फीचर्स लेकर आए, तो POVA 7 Pro निश्चित तौर पर एक जबरदस्त विकल्प बन सकता है।

 

About the Author

The Updates Digital Desk

Administrator

Visit Website View All Posts
Tags: Mobile and Gadgets Technology Tecno pova mobile

Continue Reading

Previous: Coal mining: अवैध खनन के वक्त रामगढ़ में कोयला खदान ढही, 1 की मौत, कई के फंसे होने की आशंका
Next: IND vs PAK: एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान, जानें कब होगा महामुकाबला

संबंधित खबरें

Tesla
1 min read
  • टेक्नोलॉजी

Tesla: भारत की सड़क पर फर्राटा भरेगी सबसे हाईटेक कार, खुल गया पहला शोरूम

The Updates Digital Desk July 15, 2025
लिंडा याकारिनो ने X के सीईओ पद से दिया इस्तीफा
1 min read
  • टेक्नोलॉजी

लिंडा याकारिनो ने X के सीईओ पद से दिया इस्तीफा

The Updates Digital Desk July 12, 2025
POCO F7 5G
1 min read
  • टेक्नोलॉजी

POCO F7 5G: दमदार और पावरफुल फीचर्स वाले फोन की बिक्री शुरू, इतनी है कीमत

The Updates Digital Desk July 1, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.