लिंडा याकारिनो, फोटो सोर्स - एक्स
Linda Yaccarino resigns as CEO of X: एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) की सीईओ लिंडा याकारिनो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बुधवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी।
लिंडा याकारिनो ने लिखा, “दो शानदार वर्षों के बाद, मैंने X के सीईओ पद से हटने का फैसला किया है। जब एलन मस्क और मेरी पहली बार इस प्लेटफॉर्म को लेकर बातचीत हुई थी, तो मैंने महसूस किया था कि यह एक जीवन बदलने वाला अवसर होगा।”
कार्यकाल के दौरान एक्स को नई दिशा देने में अहम भूमिका
लिंडा इससे पहले एनबीसीयूनिवर्सल में विज्ञापन बिक्री की प्रमुख रह चुकी हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में X को एक नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वे X की टीम और कंपनी में हुए बदलावों को लेकर बहुत गर्व महसूस करती हैं।
उन्होंने कहा, “मैं X की टीम पर बेहद गर्व करती हूं। हमने मिलकर जो ऐतिहासिक बदलाव किए हैं, वे अद्भुत हैं। हमने शुरुआत में ही उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा, खासकर बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी और विज्ञापनदाताओं का भरोसा फिर से कायम करने की दिशा में काम किया।”
उन्होंने आगे बताया कि उनकी टीम ने लगातार नए इनोवेशन पर काम किया, जैसे कि कम्युनिटी नोट्स और आने वाली सेवा एक्स मनी। इसके अलावा, उन्होंने उल्लेख किया कि कंपनी पर अब दुनिया की सबसे प्रभावशाली आवाज़ें और कंटेंट मौजूद हैं।
लिंडा याकारिनो ने एलन मस्क का भी धन्यवाद किया और लिखा, “मैं एलन मस्क की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे (स्वतंत्र अभिव्यक्ति की रक्षा करना, कंपनी को नई दिशा देना और X को ‘एवरीथिंग ऐप’ में बदलना) ये जिम्मेदारी सौंपी ।”
उन्होंने X को एक डिजिटल ‘टाउन स्क्वायर’ बताया जहां हर आवाज को महत्व मिलता है और इसे दुनिया की सबसे प्रभावशाली सांस्कृतिक संकेतक (culture signal) बताया।
घर बैठे बनवाएं नया वोटर ID कार्ड: आसान भाषा में जानें पूरा प्रोसेस
हालांकि, उन्होंने अपने इस्तीफे की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई है। यह भी साफ नहीं है कि उनकी अगली भूमिका क्या होगी या अब X का अगला सीईओ कौन बनेगा।