POCO F7 5G कई शानदार खूबियों से लैस
POCO F7 5G: चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी POCO ने भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन F7 5G को लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासकर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिनको ज्यादा लंबी बैटरी लाइफ, तेज परफॉर्मेंस और शानदार डिस्प्ले की खोज रहती हैं। POCO F7 5G की बिक्री आज से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर शुरू हो चुकी है। इस मोबाइल को तीन कलर वेरिएंट्स — फ्रॉस्ट व्हाइट, साइबर सिल्वर एडिशन और फैंटम ब्लैक में उतारा गया है।
POCO F7 5G: कीमत और ऑफर्स
भारत में POCO F7 5G के दो स्टोरेज वेरिएंट पेश किए गए हैं।
12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये रखी गई है।
वहीं, 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है।
जो भी ग्राहक मोबाइल को खरीदना चाहते हैं, वो इसे ऑनलाइन Flipkart से खरीदते समय Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर 5 प्रतिशत कैशबैक प सकते हैं। इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI की भी सुविधा है, जिससे आपके लिए आसान किस्तों में इसे खरीदना थोड़ा आसान हो जाता है।
POCO F7 5G: डिस्प्ले और डिजाइन
POCO F7 5G में शानदार 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 1,280×2,772 पिक्सल्स है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस तक को सपोर्ट करता है, जिससे धूप में भी स्क्रीन एकदम साफ दिखती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मिली है, जो स्क्रैच और मामूली गिरने से बचाता है।
मोबाइल से जुड़ी कुछ खास बातें
- IP66, IP68, और IP69 रेटिंग के साथ वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस।
- इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर।
- स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट। एंड्रॉयड 15 और HyperOS 2.0 पर आधारित।
- *कीमत*: POCO F7 5G की कीमत भारत में ₹31,999 से शुरू होती है।
POCO F7 5G: दमदार बैटरी और चार्जिंग
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत पावरहाउस टाइप 7,550mAh की बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। POCO का कहना है कि यह फोन कम इस्तेमाल पर दो दिन से ज्यादा चल सकता है। इसकी बैटरी 80 प्रतिशत क्षमता के साथ 1,600 फुल चार्ज साइकल तक टिक सकती है, यानी फोन की बैटरी ज्यादा तंग नहीं करेगी।
POCO F7 5G: पावरफुल प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
POCO F7 5G में लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिला है। यह चिपसेट फास्ट परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग आसानी से कर लेता है। यही वजह है कि इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्क में 21 लाख से ज्यादा का स्कोर मिला है, जो इसकी पावर को दर्शाता है। गर्मी से बचाने के लिए इसमें AI टेम्परेचर कंट्रोल, 3D IceLoop सिस्टम, और 6,000 mm वेपर कूलिंग चैंबर दिया गया है, जिससे हेवी गेमिंग में भी मोबाइल हीट नहीं होता।
ये भी पढ़ें: दमदार बैटरी और शानदार खूबियों के साथ आता है oppo का ये कम बजट वाला फोन
शानदार कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए pocco के इस मोबाइल में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन) भी मौजूद है, जिससे फोटो और वीडियो ब्राइट और स्टेबल आते हैं। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी है, जो आपकी फोटोग्राफी को बेहतर बनाता है। फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जो वीडियो और सेल्फी के लिए शानदार है।
लेटेस्ट सॉफ्टवेयर सपोर्ट
यह स्मार्टफोन Android 15 बेस्ड Xiaomi HyperOS 2.0 पर चलता है। POCO ने यूजर्स को तीन साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जिससे फोन लंबे समय तक लेटेस्ट और सुरक्षित बना रहेगा।
कुल मिलाकर, POCO F7 5G उन ग्राहकों के लिए भी एक शानदार विकल्प है जो बजट में प्रीमियम स्पेसिफिकेशंस, लंबी बैटरी, और पावरफुल कैमरा सेटअप चाहते हैं। इसकी बिक्री शुरू होते ही यह भारत में मिड प्रिमियम सेगमेंट में मजबूत दावेदार बन सकता है।