Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • खेल
  • इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, Jasprit Bumrah प्लेइंग-11 से हुआ बाहर
  • खेल

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, Jasprit Bumrah प्लेइंग-11 से हुआ बाहर

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। Jasprit Bumrah दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वो अब तीसरे टेस्ट में खेलते दिखेंगे।
The Updates Digital Desk June 26, 2025 1 min read
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah प्लेइंग-11 से हुआ बाहर

जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया)

Jasprit Bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत बर्मिंघम में होने वाले दूसरे टेस्ट में हिस्सा नहीं लेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के सूत्रों ने बताया कि 31 वर्षीय बुमराह को इस टेस्ट से आराम दिया गया है।

बता दें कि बुमराह ने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में पहली पारी में 24.4 ओवर और दूसरी पारी में 19 ओवर डाले थे। इस वजह से उनके शरीर पर काफी दबाव पड़ा है। टीम मैनेजमेंट अब बुमराह को सीधे 10 से 14 जुलाई के बीच लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट के लिए तैयार कर रहा है।

Jasprit Bumrah की जगह अर्शदीप को मौका

बुमराह की जगह युवा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मौका मिलने की संभावना है। अर्शदीप ने अभी तक भारत के लिए कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है, लेकिन उन्हें पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। वह 2024 में ICC टी20 क्रिकेटर भी रह चुके हैं।

इसके अलावा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को शार्दुल ठाकुर की जगह मौका मिल सकता है। शार्दुल ने पहले टेस्ट में बल्ले से कोई खास योगदान नहीं दिया था और गेंदबाजी में भी पहली पारी में सिर्फ 6 ओवर डाले। हालांकि दूसरी पारी में उन्होंने दो गेंदों में दो विकेट लेकर कुछ उम्मीद जगाई, लेकिन वह चयनकर्ताओं को प्रभावित नहीं कर सके।

पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स पर चर्चा के दौरान सुझाव दिया था कि बुमराह को पांचों टेस्ट खेलने चाहिए। लेकिन टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने इस सुझाव को खारिज करते हुए कहा कि बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करना ज्यादा जरूरी है।

जसप्रीत बुमराह का वर्कलोड मैनेजमेंट जरूरी

गंभीर ने कहा कि हमारे लिए उनकी फिटनेस ज्यादा जरूरी है क्योंकि आगे भी बहुत सारा क्रिकेट होना है। हमें पता है कि वह टीम के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। इस दौरे पर आने से पहले ही तय कर लिया गया था कि वह तीन टेस्ट मैच खेलेंगे, लेकिन देखते हैं उनकी बॉडी आगे कैसा रिस्पॉन्ड करती है।

गौरतलब है कि बुमराह ने 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सभी पांच टेस्ट खेले थे, लेकिन सिडनी में हुए आखिरी टेस्ट में पीठ की चोट के कारण वह तीन महीने तक मैदान से बाहर रहे थे। यही वजह है कि इस बार टीम मैनेजमेंट कोई जोखिम नहीं लेना चाहता।

About the Author

The Updates Digital Desk

Administrator

Visit Website View All Posts
Tags: Cricket India vs England Jasprit Bumrah Sports News Top Stories

Continue Reading

Previous: Shibu Soren Health Updates: गुरुजी की कैसी है तबीयत यहां जानिए
Next: बिहार चुनाव के लिए एक्शन में चुनाव आयोग, बूथ से लेकर सुरक्षा तक सब कुछ होगा जांच के दायरे में

संबंधित खबरें

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025
RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख
1 min read
  • खेल

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख

Mrinal Pathak August 30, 2025
Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद
1 min read
  • खेल

Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.