Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • झारखंड
  • Shibu Soren Health Updates: गुरुजी की कैसी है तबीयत यहां जानिए
  • झारखंड के सपूत
  • झारखंड

Shibu Soren Health Updates: गुरुजी की कैसी है तबीयत यहां जानिए

Shibu Soren Health Updates: झारखंड में गांव-गांव पूजा-पाठ हो रहा है, आदिवासी समाज पारंपरिक तरीकों से गुरूजी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है।
Akanksha Sharma June 26, 2025 1 min read
Shibu Soren Health Updates

Shibu Soren Health Updates: दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल की एक आईसीयू में, झारखंड की आत्मा, उसका इतिहास, उसकी लड़ाई, और उसका सबसे बड़ा आंदोलनकारी शिबू सोरेन ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। झामुमो के संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के सबसे ताक़तवर प्रतीक शिबू सोरेन उर्फ़ ‘गुरूजी’ को ब्रेन स्ट्रोक और पैरालिसिस के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके शरीर का एक हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया है। सांस लेने में तकलीफ है, किडनी इन्फेक्शन है, ब्रोंकाइटिस है — और उनके लिए दुआओं के सिवा फिलहाल कोई और इलाज बड़ा नहीं लग रहा।

Shibu Soren Health Updates

शिबू सोरेन का बीमार होना एक व्यक्ति का बीमार होना नहीं है यह उस आंदोलन का बीमार होना है जिसने झारखंड को दिल्ली की बंधी हुई मुट्ठी से आज़ाद कराया था। गुरूजी की हालत की खबर सामने आते ही पूरे झारखंड में जैसे एक गूंगा सन्नाटा फैल गया। वो गांव, जो कभी उनके भाषणों से गूंजते थे, वो शहर, जो उनके संघर्षों की वजह से बने, आज चुप हैं — और इस चुप्पी में भी एक चीख है — “गुरूजी को कुछ नहीं होना चाहिए!”

Shibu Soren Health Updates: डॉक्टर ने क्या कहा?

डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति “स्थिर लेकिन गंभीर” है। उन्हें ICU में लगातार मॉनिटर किया जा रहा है। सांस लेने के लिए उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है और न्यूरोलॉजिस्ट्स की एक स्पेशल टीम उनकी स्थिति पर हर घंटे नज़र बनाए हुए है। अभी अगला 48 घंटा बेहद अहम बताया जा रहा है।

Shibu Soren Health Updates: हेमंत दिल्ली पहुंचे

इस बीच, राजनीतिक हलकों में हलचल तेज है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार अस्पताल में डटे हैं। उनके छोटे भाई बसंत सोरेन और परिवार के अन्य सदस्य भी डॉक्टरों से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी सर गंगा राम अस्पताल पहुंचीं और गुरूजी का हालचाल लिया। राष्ट्रपति का दौरा सिर्फ औपचारिकता नहीं था — यह उस सम्मान का प्रतीक था, जो शिबू सोरेन ने भारत की राजनीति में आदिवासी आवाज़ को देकर हासिल किया है।

Shibu Soren Health Updates: पूरे झारखंड की दिल्ली पर नजर

झारखंड में गांव-गांव पूजा-पाठ हो रहा है, आदिवासी समाज पारंपरिक तरीकों से गुरूजी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है। झामुमो के कार्यकर्ता तो मानो हिल गए हैं जो पार्टी आज सत्ता में है, उसकी नींव गुरूजी के संघर्ष से बनी थी। और आज, जब वही गुरूजी जीवन की सबसे बड़ी लड़ाई में हैं, तो पार्टी के हर कार्यकर्ता की आंखें नम हैं और मुट्ठियां बंद।

शिबू सोरेन का जीवन सिर्फ राजनीति नहीं, एक आंदोलन की किताब है जिसमें जेल भी है, संसद भी। जिसमें माफियाओं से भिड़ंत भी है और दिल्ली दरबार को झुका देने वाला तेवर भी। उन्होंने कभी कुर्सी के लिए लड़ाई नहीं लड़ी. उनकी लड़ाई ज़मीन के लिए थी, ज़ुबान के लिए थी, और ज़िंदा पहचान के लिए थी।

आज वही गुरूजी अस्पताल की एक बेड पर लेटे हैं। मगर उनके लिए पूरा झारखंड खड़ा है। द अपडेट्स झारखंड के सबसे बड़े नेता के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता है.

आप हमारे साथ बने रहिए हम आपको सबसे पहले सबसे सटिक जानकारी पहुंचाते रहेंगे.

About the Author

Akanksha Sharma

Editor

View All Posts
Tags: Jharkhand News Shibu Soren Top Stories

Continue Reading

Previous: झारखंड सिर्फ बना, संवर नहीं सका, झारखंड लूटा क्यों गया?
Next: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, Jasprit Bumrah प्लेइंग-11 से हुआ बाहर

संबंधित खबरें

Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
RIMS-2 Jharkhand Top News of 29 August: झारखंड के पूर्व विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म के लिए उनके टेल्को स्थित आवास पर नेता पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

RIMS 2 मामले पर भाजपा ने की राज्यपाल से मुलाकात, रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल CM हेमंत सोरेन

Akanksha Sharma August 29, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.